एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का बोनस और DA में बढ़ोतरी, जानें- कब और कैसे मिलेंगे पैसे?

UP Diwali Bonus: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ने से 1,000 रुपये से 10,000 रुपये तक सैलरी में बढ़ोतरी होगी और प्रदेश के करीब पंद्रह लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा.

UP Diwali Gift Salary Increase: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा गिफ्ट दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की घोषणा के मुताबिक राज्य कर्मचारियों को 42 की जगह 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा. वहीं, अराजपत्रित कर्मचारियों को सात हजार तक बोनस दिया जायेगा.  

सरकार की ओर से जारी बयान में बताया गया कि कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. बोनस अधिकतम 7000 रुपये का होगा.

सरकारी कर्मचारियों को तोहफा

पात्र कर्मचारियों को धनतेरस या दीपावली से पहले बोनस का भुगतान किया जाएगा. वहीं, बढ़े डीए का भुगतान दिसंबर में आने वाली सैलरी में किया जाएगा. सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान जुलाई से होगा. जुलाई से अक्टूबर तक बढ़े हुए महंगाई भत्ते की धनराशि कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जमा होगी. वहीं, दिसंबर में मिलने वाली नवंबर की सैलरी में 4 प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान नकद किया जाएगा. पेंशनर्स को जुलाई से बढ़ी महंगाई राहत का भुगतान दिसंबर में मिलने वाली पेंशन में किया जाएगा.

कैसे मिलेगा बोनस?

राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ने से 1,000 रुपये से 10,000 रुपये तक सैलरी में बढ़ोतरी होगी. महंगाई भत्ता बढ़ने से प्रदेश के 15 लाख से अधिक राज्य कर्मचारियों और 8 लाख से अधिक पेंशनर्स को फायदा होगा. वहीं बोनस के रूप में प्रति कर्मी 6908 रुपये की धनराशि देय होगी. इस रकम का 75 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारियों के भविष्य निधि (जीपीएफ) खाते में जाएगा, जबकि 25 फीसद यानी 1727 रुपये का नकद भुगतान किया जाएगा. जो कर्मी जीपीएफ के सदस्य नहीं हैं उन्हें बोनस राष्ट्रीय बचत पत्र के रूप में दी जाएगी. 

Watch: यूपी में गजब हैं दारोगा जी..., बनियान और गमछा लपेटे सुनते हैं फरियाद, देखें वीडियो

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, यूजीसी कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों तथा पेंशनरों को मूल वेतन के 46 फीसद की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा. इसी प्रकार, सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित)/कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर (उच्चतम सीमा 7,000) बोनस प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
लखनऊ में 11 साल की बच्ची से रेप के बाद दी धमकी, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
IIT Delhi Convocation में PM ने किया PMRF का जिक्र, जानिए क्या है ये फेलोशिप 
BP Medicine Cancer Risk: बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
बीपी की दवा से कैंसर का खतरा! WHO की रिपोर्ट ने चौंकाया
Embed widget