एक्सप्लोरर

Watch: यूपी में गजब हैं दारोगा जी..., बनियान और गमछा लपेटे सुनते हैं फरियाद, देखें वीडियो

Kaushambi News: यह वायरल वीडियो पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने प्रकरण की जांच सिराथू क्षेत्राधिकारी को सौंप दी. वायरल वीडियो पिछले हफ्ते का बताया जा रहा है.

Kaushambi Inspector Video: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में कोखराज थाना क्षेत्र के सिंघिया चौकी इंचार्ज आरएन सिंह ने अनुशासनहीनता की सारे हदें पर कर दी हैं. चौकी परिसर में ही दारोगा जी ने बनियान और गमक्षा पहनकर महिला फरियादियों की समस्याएं सुनीं. इसका वीडियो भी सामने आया है, वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अपनी फरियाद लेकर चौकी पहुंची तीनों महिलाएं सिर झुका कर बेशर्म दारोगा की करतूतों को देखकर पानी पानी हो रही हैं. जिसका किसी ने चुपके से वीडियो बना लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद लोग दारोगा की खूब खिंचाई कर रहे हैं.

हालांकि वायरल वीडियो पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने प्रकरण की जांच सिराथू क्षेत्राधिकारी को सौंप दी. अब देखना यह होगा कि कुर्सी की लाज न रखने वाले अर्धनग्न दरोगा के खिलाफ विभाग क्या कार्रवाई कर रहा है. वायरल वीडियो पिछले हफ्ते का बताया जा रहा है. कोखराज थाना क्षेत्र के बालकमऊ गांव की तीन महिलाएं पारिवारिक विवाद की समस्या की शिकायत लेकर पिछले हफ्ते सुबह को सिंधिया चौकी पहुंची थीं. चौकी के ज्यादातर सिपाही और खुद प्रभारी आराम फरमा रहे थे. प्रभारी की कुर्सी खाली थीं और तीनों महिलाएं वहीं पर बैठ गईं. 

इसके बाद थोड़ी ही देर बाद सिंघिया चौकी इंचार्ज आरएन सिंह अपने कक्ष से बनियान और टॉवल में ही बाहर निकले और अपनी कुर्सी पर बैठकर तीनों महिलाओं की फरियाद सुनाने लगे. चौकी इंचार्ज को इस तरह अर्धनग्न अवस्था में अपने सामने बैठे हुए देखकर महिलाएं शर्म से पानी पानी होने लगीं. हालांकि समस्या से निपटारा पानी के लिए महिलाओं ने शर्म हया को घोट कर पी लिया और बेशर्म चौकी इंचार्ज के सामने ही अपनी फरियाद सुनाने लगीं. चौकी इंचार्ज की इस करतूत को किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और फिर उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया.

वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप

वहीं वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और चौकी इंचार्ज को बिना वर्दी में अपनी कुर्सी पर बैठकर महिलाओं के सामने फरियाद सुनने को लेकर खरी खोटी भी लोग सुनाने लगे. वायरल वीडियो पुलिस के उच्च अधिकारियों तक भी पहुंच गया. वायरल वीडियो को संज्ञान लेकर पुलिस अधिकारी ने जांच टीम बैठा दी है. फिलहाल कुछ भी हो दारोगा जी की करतूत की चर्चा वायरल वीडियो के माध्यम से खूब हो रही है.

एसीपी बोले- जो सत्यता होगी कार्रवाई की जाएगी

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि एक वीडियो दिखाया जा रहा है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि वह सिंघिया चौकी का है. एक जांच प्रचलित है कि किन परिस्थितियों में वह वहां पर बैठे हैं. जिसमें उन्होंने वर्दी नहीं पहन रखी है, इस संबंध में जांच चल रही है, जो सत्यता होगी कार्रवाई की जाएगी.

Ram Mandir: राम मंद‍िर न‍िर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, अयोध्या के डीएम की कर दी प्रशंसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget