एक्सप्लोरर

नोएडा एयरपोर्ट से परीचौक के बीच शुरू होगी लाइट ट्रेन सेवा, 30 जून तक रिपोर्ट सौंपेगी कंपनी

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट और परीचौक के बीच अब पॉड टैक्सी नहीं चलाई जाएगी. अब लाइट रेल ट्रांजिस्ट चलाई जाएगी. इसके लिए दो कंपनियों को फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा-यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण परी चौक से लाइट ट्रेन ट्रांजिट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक चलाने की तैयारी में है. प्राधिकरण ने लाइट ट्रेन को परी चौक से इंडस्ट्रियल सेक्टरों से होकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक ले जाने का प्लान बनाया है. 

लाइट ट्रेन के आने से यमुना अथॉरिटी के अंतर्गत आने वाले औद्योगिक सेक्टर्स में आने-जाने वाले लोगों को भी सहूलियत मिलेगी. लाइट ट्रेन को चलाने के लिए प्राधिकरण ने दो कंपनियों को फीजिबिलिटी रिपोर्ट बनाने की जिम्मेदारी दी है. दोनों कंपनियां 30 जून तक अपनी रिपोर्ट तैयार कर प्राधिकरण को सौंपेगी.

यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यमुना सिटी में एयरपोर्ट तक मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है. अब तक यमुना सिटी के इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए पॉड टैक्सी चलाने की तैयारी थी, लेकिन रैपिड रेल के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद पॉड टैक्सी का प्लान निरस्त कर दिया है.

पॉड टैक्सी के बजाय लाइट ट्रेन

पॉड टैक्सी के बजाय लाइट ट्रेन चलाने की तैयारी की है. इसके लिए सीमेंस और आईपीआरसीएल कंपनी को फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है. दोनों कंपनियां अपनी स्टडी में जुट गई हैं. प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टर 10, 21, 28, 29, 32, 33, से इसकी कनेक्टिविटी पर भी जोर दिया है. पॉड टैक्सी के मुताबिक लाइट ट्रेन बेहतर है.

अधिकारियों ने दावा किया है कि पॉड टैक्सी के मुताबिक लाइट ट्रेन ज्यादा कारगर है. वर्तमान में पॉड टैक्सी को कुछ ही देश की कंपनियां बनाती हैं, जिसके कारण उसकी कीमत भी ज्यादा है और पॉड टैक्सी प्रति घंटे 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलती है. अगर बात की जाए लाइट ट्रेन की तो इसे दुनिया में लगभग 100 कंपनियां बनाती हैं और कम लागत होने के साथ ही यह 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है. 

लाइट ट्रेन की कीमत पॉड टैक्सी के मुताबिक है कम 

यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह ने बताया कि यह लाइट ट्रेन पॉड टैक्सी के मुताबिक ज्यादा बेहतर है और इस लाइट ट्रेन को विभिन्नदेशों में कंपनियां बनाती हैं, जिसके कारण इसकी कीमत पॉड टैक्सी के मुताबिक काम है इसलिए लाइट ट्रेन को लाने की तैयारी की जा रही है. इस लाइट ट्रेन को आने से यमुनासिटी में आने जाने वाले लोगों को बेहतर सुविधा और शहर को देखने का अवसर मिलेगा और वह कम समय में अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें: 'लोकतंत्र में विचारों की ही लड़ाई है...', RSS नेता के बयान का सपा ने किया समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की यह टिप्प्णी बनी चर्चा का विषय
'राम मंदिर चढ़ावा चोरी से भी जिन्हें फर्क नहीं पड़ रहा वो...', इलाहाबाद हाई कोर्ट की इस टिप्पणी पर चर्चा
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की शटरिंग खोलने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा, पानी टंकी की शटरिंग खोलने उतरे तीन लोगों की दम घुटने से मौत
UP Weather: यूपी में मॉनसून मेहरबान, आज प्रयागराज समेत 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मॉनसून मेहरबान, आज प्रयागराज समेत 10 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला
शामली: कांवड़ यात्रा के दौरान 30 जुलाई- 12 अगस्त तक बंद रहेंगी नॉनवेज दुकानें, प्रशासन का फैसला

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
'अगर कोई मर जाता है तो...', CJP के संसद चलो मार्च के दिन प्रदर्शनकारियों के बीच क्या हुई बात, पुलिस खंगाल रही राज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
संन्यास के बाद भी नहीं रुके बेन स्टोक्स, यहां खेली नाबाद शतकीय पारी, दिलाई टीम को जीत
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget