एक्सप्लोरर

Rampur News: रामपुर को मिलेगी पुरानी पहचान, गौरव वापस लाने के लिए बड़ा कदम, सामने आई ये तस्वीरें

Rampur News: कभी रामपुर के चाकू बाजार में सैकड़ों दुकानें होती थीं जहां से दुनियाभर में रामपुरी चाकू की आपूर्ति होती थी, लेकिन चीन के सस्ते चाकू आने से रामपुरी चाकू बाजार से बाहर हो गया.

Rampur Chaaku Chowk: उत्तर प्रदेश के रामपुर (Rampur) जनपद की पहचान यहां का चाकू है जो दुनियाभर में प्रसिद्ध है. रामपुरी चाकू का नाम तो आपने भी कई बार सुना ही होगा, लेकिन अब रामपुर को अपना पुराना गौरव वापस लाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. नैनीताल मार्ग (Nainital Road) से रामपुर आने वाले चौराहे पर विश्व का सबसे बड़ा चाकू स्थापित कर शहर की पहचान को मजबूत किया गया है. इस चौराहे को अब चाकू चौक का नाम दिया गया है.

सोमवार शाम इस चौक का उद्घाटन करने के बाद मुरादाबाद मंडल के आयुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि तीन साल पहले मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमने रामपुरी चाकू का पुनरुद्धार करने का प्रयास शुरू किया जिसके परिणाम अब सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि रामपुर के हस्तशिल्प कारीगर चाकू को बेहतर तरीके से बना रहे हैं और चाकू बनाने के लाइसेंस का नवीनीकरण किया जा रहा है. सरकार की तरफ से हर सुविधा दी जा रही है और इस चौक से गुजरने वाले लोगों की नजर चाकू पर पड़ने से यहां के कारीगरों को भी पहचान मिलेगी.

रामपुर में लगा दुनिया का सबसे बड़ा चाकू

मंडलायुक्त आंजनेय सिंह ने दावा किया कि यह दुनिया का सबसे बड़ा चाकू है, जिसे बनाने में रामपुर के कारीगरों का बहुत सहयोग रहा है. इस चाकू की लंबाई 20 फुट और चौड़ाई ढाई फुट है. कभी रामपुर के चाकू बाजार में सैकड़ों दुकानें हुआ करती थीं जहां से देश ही नही विश्व स्तर पर रामपुरी चाकू की आपूर्ति होती थी, लेकिन चीन निर्मित सस्ते चाकूओं के आने से रामपुरी चाकू बाजार से बाहर हो गया.

चाकू चौक का निर्माण और कार्यक्रम का आयोजन रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया. ज़िलाधिकारी रविन्द्र कुमार मानदंड ने इसके निर्माण में विशेष रुचि दिखाई. रामपुर नगर विधायक आकाश सक्सेना ने इस बारे में कहा कि कभी रामपुरी चाकू डर का प्रतीक हुआ करता था जिसे आज एक शिल्प के रूप में पहचान मिलने जा रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस उद्योग को जीएसटी के दायरे से बाहर रखने की मांग की गई है 

ये भी पढ़ें-  UP News: यूपी में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सीएम योगी ने उठाया एक और कदम, किया ये बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
लखनऊ में कुर्मी CM के लिए लगे पोस्टर, अनुप्रिया-पल्लवी पटेल से खास अपील
लखनऊ में कुर्मी CM के लिए लगे पोस्टर, अनुप्रिया-पल्लवी पटेल से खास अपील
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget