एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बीजेपी पर हमला, कहा- प्रदेश में रसातल में चला गया है विकास

गणेश गोदियाल ने कहा कि बीजेपी सरकार में प्रदेश का विकास रसातल में चला गया है. ऐसे में विधानसभा चुनाव 2022 को फतह करने के लिये कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाएं.

रूद्रप्रयाग: कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रुद्रप्रयाग पहुंचे गणेश गोदियाल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया. उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के लिये कार्य करने का आहवान करते हुये कहा कि सभी कार्यकर्ता आम जनता को सरकार की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराएं. 

गणेश गोदियाल ने कहा कि बीजेपी सरकार में प्रदेश का विकास रसातल में चला गया है. ऐसे में विधानसभा चुनाव 2022 को फतह करने के लिये कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाएं. नगरपालिका के बारात घर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बीजेपी की जन विरोधी नीतियों से आम जनता परेशान है. बीजेपी प्रदेश का विकास करने के लिये मात्र मुख्यमंत्री बदलने में लगी हुई है. आम जनता बीजेपी से त्रस्त है और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन करना चाहती है.

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के पास सत्ता में काबिज होने का यह अच्छा मौका है. बीजेपी के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने में अभी कुछ माह का समय बचा है और तीन-तीन मुख्यमंत्री बदले गये हैं. अभी भी कुछ पता नहीं है कि चौथा मुख्यमंत्री कब बनाया जाए. बीजेपी सरकार में मंहगाई की मार से आम जनता की कमर टूट रही है. पेट्रोल, डीजल से लेकर घरेलू तेल की कीमते आसमान छूं रही हैं. आज गरीब आदमी के बस में रसोई गैस भराना नहीं है. 

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिये कार्यकर्ता अभी से कमर कस दें. जिसे भी पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित करेगी, कार्यकर्ताओं को उसके लिये एकजुटता से कार्य करना होगा. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आहवान किया है कि वह निस्वार्थ भाव से पार्टी के लिये कार्य करें. पार्टी के लिये समर्पित भाव से कार्य करने वाले व्यक्ति को पार्टी में उचित सम्मान दिया जायेगा. 

उन्होंने कहा कि पार्टी हित में सभी कार्यकर्ताओं का एकजुट होना आवश्यक है. केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने कहा कि बीजेपी प्रदेश का विकास करने का बजाय, प्रदेश का विनाश करने पर तुली हुई है. जनता इतनी आहत है कि जगह-जगह आंदोलन किये जा रहे हैं. कांग्रेस जिला प्रवक्ता नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में बीजेपी सरकार होने के बावजूद भी प्रदेश की जनता आहत है. बीजेपी का ध्यान विकास के बजाय भ्रष्टाचार करने में लगा है. 
 
अध्यक्ष के स्वागत में विधायक उम्मीदवारों ने किया शक्ति प्रदर्शन
कांग्रेस जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में 2022 में संभावित विधायक के उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन करते हुये नजर आये. इसके अलावा सम्मेलन में कई बार कार्यकर्ताओं में गुटबाजी भी नजर आई. मंच पर कार्यकर्ता अपने आप को बड़ा बताते रहे. इतना ही नहीं कांग्रेस से बगावत करने वाले नेताओं की भी पार्टी कार्यकर्ता ही टांग खींचते नजर आये. यह सम्मेलन कांग्रेस को मजबूत करने के लिये रखा गया था, लेकिन कुछेक कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आप को बड़ा बताकर विधायक के लिये मजबूत बता रहे थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget