एक्सप्लोरर

यूपी: गाजियाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से कुचलकर महिला और दो बच्चों की मौत

गाजियाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां मुरादनगर इलाके में ट्रक की नीचे आ जाने से एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया. खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया

गाजियाबाद, एजेंसी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में मोटरसाइिकल से गिरने के बाद ट्रक के पहियों के नीचे आकर कुचलने से 28 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई जबकि उसका पति बाल-बाल बच गया. पुलिस ने कहा कि दुर्घटना मुरादनगर में डागर विहार कॉलोनी के निकट दिल्ली-मेरठ रोड पर सोमवार और मंगलवार की मध्यरात्रि को हुई.

घटना के बाद स्थानीय लोग सड़क पर आ गए और जाम लगा दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और गुस्साई भीड़ को शांत कराया. गाजियाबाद के एसपी (देहात) नीरज कुमार जडाउं ने एजेंसी को बताया कि आसिफ (30) अपनी पत्नी परवीन और दो बच्चों रेहान (6) तथा फैजान (3) के साथ साहिबाबाद इलाके के अर्थला गांव से मोटरसाइकिल पर मेरठ जिले के रारधाना गांव वापस जा रहा था.

श्रद्धांजलि सभा से वापस आ रहा था परिवार

उन्होंने कहा कि वे एक संबंधी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर वापस जा रहे थे. अधिकारी ने कहा कि जब आसिफ मुरादनगर के निकट पहुंचा तो उसकी मोटरसाइकिल का संतुलन किसी चीज से टकराकर बिगड़ गया. इस दौरान आसिफ सड़क किनारे गिर गया और उसकी पत्नी तथा बच्चे सड़क पर गिर गए.

ट्रक चालक फरार, तलाश जारी

उन्होंने कहा कि पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक महिला और दो बच्चों पर चढ़ गया. अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया और आसिफ को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. ट्रक चालक की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें.

यूपी: कोरोना संक्रमित होने के संदेह में कंडक्टर ने किशोरी को बस से उतारा, मथुरा में हुई मौत, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1594 नए मामले आए सामने, 983 लोगों की हो चुकी है मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी में राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
यूपी के 12 जिले और 166 गांव बाढ़ में, NDRF-SDRF की 86 टीमें तैनात
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
IPS आशुतोष मिश्रा की मां की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?
नितिन नवीन की नई टीम को CM योगी ने दी बधाई, जानें क्या बोले?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
फडणवीस करेंगे केंद्र की राजनीति? PM से मिलने के बाद साफ की तस्वीर
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget