एक्सप्लोरर

यूपी: कोरोना संक्रमित होने के संदेह में कंडक्टर ने किशोरी को बस से उतारा, मथुरा में हुई मौत, केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कोरोना संक्रमण के संदेह में कंडक्टर ने किशोरी को बस से नीचे उतार दिया. इसी दौरान किशोरी की मौत हो गई. बस कंडक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई है.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली से फिरोजाबाद जा रही बीमार किशोरी को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह में बस से बीच रास्ते में उतार दिया गया. बस से नीचे उतारने के बाद किशोरी की मौत हो गई. किशोरी की मौत के बाद पूरे मामले में बस कंडक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. दिल्ली राज्य महिला आयोग ने इस मामले में संज्ञान लेकर मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को नोटिस दिया था और कार्रवाई करने को कहा था.

गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के नगला हीरा सिंह गांव निवासी सुशील कुमार की पत्नी सर्वेश कुमारी अपनी 19 वर्षीय बेटी अंशिका के साथ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस से दिल्ली से अपने गांव लौट रही थीं. अंशिका को रास्ते में घबराहट होने लगी तो परिचालक ने उसके संक्रमित होने के संदेह में मां-बेटी को मांट टोल प्लाजा के पास जबरन नीचे उतारा और इसी दौरान अंशिका की कथित रूप से सिर पर चोट लगने से मौत हो गई.

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी को नोटिस भेजकर इस मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे. मांट थाना प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर बस कंडक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 1594 नए मामले आए सामने, 983 लोगों की हो चुकी है मौत

कोरोना को लेकर सीएम योगी की अहम बैठक, कहा- किसी अस्पतालों में ना हो ऑक्सीजन की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttarakhand News: विधायक राम सिंह कैड़ा को धामी कैबिनेट में मिली जगह, छात्रसंघ अध्यक्ष से मंत्री बनने तक का है सफर
विधायक राम सिंह कैड़ा को धामी कैबिनेट में मिली जगह, छात्रसंघ अध्यक्ष से मंत्री बनने तक का है सफर
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी बधाई
ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी बधाई
यूपी: देशभर में कल मनाई जाएगी ईद, राजधानी लखनऊ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
यूपी: देशभर में कल मनाई जाएगी ईद, राजधानी लखनऊ में पुलिस-प्रशासन अलर्ट
यूपी के इस जिले में नहीं मनाई जाएगी ईद, काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ेगा शिया समाज, जानें वजह
यूपी के इस जिले में नहीं मनाई जाएगी ईद, काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ेगा शिया समाज, जानें वजह

वीडियोज

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट, Snake Venom Case रद्द, Elvish ने कहा, सालों तक किया गया परेशान
Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बाद IOCL ने दिया झटका, बढ़ा दिए प्रीमियम पेट्रोल के दाम, जानें ताजा रेट
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बाद IOCL ने दिया झटका, बढ़ा दिए प्रीमियम पेट्रोल के दाम, जानें ताजा रेट
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी बधाई
ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी बधाई
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, यूरोप के इस देश ने हथियार देने पर लगाई रोक
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
ईरान के बाद इस देश पर हमला करेगा अमेरिका? ओवैसी ने कर दी ट्रंप के अगले टारगेट की भविष्यवाणी
ईरान के बाद इस देश पर हमला करेगा अमेरिका? ओवैसी ने कर दी ट्रंप के अगले टारगेट की भविष्यवाणी
मीठी सेवई से लेकर शीर खुरमा तक, ईद के लिए 5 आसान रेसिपी आइडियाज
मीठी सेवई से लेकर शीर खुरमा तक, ईद के लिए 5 आसान रेसिपी आइडियाज
नवरात्रि शुरू होते ही बाजार में बिकने लगा नकली कुट्टू का आटा, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
नवरात्रि शुरू होते ही बाजार में बिकने लगा नकली कुट्टू का आटा, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
Embed widget