एक्सप्लोरर

यूपी: बुलंदशहर में युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में तीन लोगों पर लगाये सनसनीखेज आरोप

यूपी के बुलंदशहर में युवती की आत्महत्या का मामला सामने आया है. युवती ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. इस नोट में तीन लोगों पर रेप का आरोप लगाया गया है. इसके अलावा पुलिस ने जांच में लापरवाही बरतने पर सीओ समेत थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है.

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के अनूपशहर क्षेत्र में स्थित एक गांव में 19 वर्षीय एक युवती ने सोमवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि किशोरी ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने तीन लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है. तीनों आरोपी फरार हैं.

किशोरी के पिता की ओर से की गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह बताया कि युवती ने तीन अक्टूबर को गांव के कमरुद्दीन के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी.

परिवार के दबाव में दर्ज कराई शिकायत

उन्होंने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद युवती ने कहा कि उसने परिवार के दबाव में शिकायत दर्ज कराई और संकेत दिया कि ‘ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी.

पुलिस के मुताबिक सीआरपीसी की धारा-164 के तहत दर्ज बयान में युवती ने घटना से पूरी तरह से इनकार किया. उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में पुलिस ने अंतिम रिपोर्ट लगा दी.

युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

पुलिस ने बताया कि 24 अक्टूबर को युवती ने दूसरी शिकायत कमरुद्दीन, उसके मामा मुबीन और दोस्त अबरार के खिलाफ दर्ज कराई. शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 16 अक्टूबर को तीनों आरोपी अलीगढ़ जिला स्थिति मुबीन के घर ले गए और उससे दुष्कर्म किया.

सिंह ने बताया कि मामले की जांच में प्रथमदृष्टया आरोपों की पुष्टि नहीं हुई लेकिन जांच अधिकारी को मामला सुलझाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसकी वजह से उसे निलंबित कर दिया गया.

लापरवाही में सीओ और एसएचओ सस्पेंड

मामले में लापरवाही के चलते अनूपशहर के क्षेत्राधिकारी और अनूपशहर थाने के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है और पुलिस अधीक्षक (अपराध) को मामले की जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें.

गोरखपुर: दो बेटियों के पिता ने सात साल की बच्ची से किया रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर चलीं गोलियां, तीन की मौत
पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर चलीं गोलियां, तीन की मौत
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
'मानसिक संतुलन खो चुके राहुल गांधी...', इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन पर बोले रवि किशन
यूपी के इस SSP की हाईकोर्ट ने की तारीफ, PRO के व्यवहार पर जताई नाराजगी
यूपी के इस SSP की हाईकोर्ट ने की तारीफ, PRO के व्यवहार पर जताई नाराजगी
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget