एक्सप्लोरर

Uttarakhand Elections: केजरीवाल के नौकरियों के वादे पर हरीश रावत का तंज- 'न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी'

Uttarakhand Elections 2022: हरीश रावत ने दावा किया कि दिल्ली में केजरीवाल ने साढ़े सात सालों के दौरान सिर्फ छह हजार लोगों को नौकरियां दी हैं.

Uttarakhand Assembly Elections 2022: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत (Harish Rawat) ने उत्तराखंड (Uttarakhand) में छह महीने में एक लाख लोगों को नौकरी देने की घोषणा करने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर मंगलवार को निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली (Delhi) में केजरीवाल ने साढ़े सात सालों के दौरान सिर्फ छह हजार लोगों को नौकरियां दी हैं.

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ''बड़ा दावा किया गया कि 1 साल में एक लाख नौकरियां दी जाएंगी. सवाल है साढ़े सात साल इनको दिल्ली में सरकार चलाते हो गये हैं. साढे़ सात साल में केवल 6 हजार से कुछ ज्यादा पदों पर सरकारी नौकरियां निकाली व भर्तियां की हैं, जबकि दिल्ली का बजट उत्तराखंड से तीन गुना ज्यादा है.''

उत्तराखंड का बजट छोटा, वादा बड़ा- हरीश रावत

हरीश रावत ने आम आदमी पार्टी के नेता पर कटाक्ष करते हुए कहा, ''उत्तराखंड का बजट छोटा, वादा बड़ा. न नौ मन तेल होगा, न राधा नाचेगी. केवल चुनाव में बने रहने के लिए बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं.'' पिछले दिनों केजरीवाल ने कहा था कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर छह माह में एक लाख नौकरी दी जाएंगी और सरकारी व निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत नौकरियां उत्तराखंड के युवाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी.

इससे पहले उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रचार अभियान प्रभारी हरीश रावत ने सोमवार को कहा था कि वह एक दलित को राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं और उनकी पार्टी इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करेगी. पार्टी की परिवर्तन यात्रा के दौरान हरिद्वार जिले के लकसर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि कांग्रेस (Congress) ने पंजाब (Punjab) में एक दलित को मुख्यमंत्री बनाकर इतिहास रचा है.

ये भी पढ़ें:

Narendra Giri News Live Updates: आरोपी संदीप तिवारी गिरफ्तार, आद्या तिवारी और आनंद गिरी के साथ कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

Narendra Giri Death News: शिष्य, पुजारी, गनर और नेता, नरेंद्र गिरि की मौत से जुड़े ये 7 किरदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
कन्नौज में कार से मिला 10KG सोना, 15 करोड़ 39 लाख है कीमत
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो पर बैन! 2028 से नहीं होगा नया रजिस्ट्रेशन
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ा, संगम रिवर फ्रंट रोड जलमग्न
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!
आश्वासन नहीं, समाधान कीजिये..., महोबा में जान जोखिम में डालकर बच्चे गढ़ रहे भविष्य!

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget