एक्सप्लोरर

Narendra Giri Death News: शिष्य, पुजारी, गनर और नेता, नरेंद्र गिरि की मौत से जुड़े ये 7 किरदार

Mahant Narendra Giri death: महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत की जांच अभी चल रही है. जांच में 7 ऐसे किरदार सामने आए हैं जिनकी कड़ियां नरेंद्र गिरि की मौत से जुड़ी हैं.

Narendra Giri Death Case: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Narendra Giri) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है. नरेंद्र गिरि की मौत के बाद नए-नए खुलासे तो रहे हैं, लेकिन मौत अभी भी रहस्य बनी हुई है. पुलिस की जांच में 7 ऐसे किरदार सामने आए हैं जिनकी कड़ियां नरेंद्र गिरि की मौत से जुड़ी हैं. इन्हीं कड़ियों को जोड़कर पुलिस महंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है. ये वो चेहरे हैं, जिनमें से कुछ के नाम नरेंद्र गिरि के सुसाइड नोट में हैं, लेकिन बाकी चेहरे भी सुर्खियों में हैं. इस रिपोर्ट में इन सभी चेहरों के बारे में आपको बताएंगे. 

इस रहस्य से पहला नाम जुड़ता है आनंद गिरि का. नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को कुछ वक्त पहले तक उनका उत्तराधिकारी माना जाता था, लेकिन सुसाइड नोट सामने आने के बाद नरेंद्र गिरी और आनंद गिरी के रिश्तों का वो सच सामने आया है, जो जांच में अहम साबित हो सकता है. नरेंद्र गिरि के कथित सुसाइड नोट में मौत के लिए आनंद गिरि को जिम्मेदार ठहराया गया है. उन्होंने आनंद गिरि पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. एफआईआर में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है, एफआईआर में सिर्फ आनंद गिरि का नाम है और उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है.

सुसाइड नोट में आद्या प्रसाद तिवारी का नाम
सुसाइड नोट में जो दूसरा नाम है वो है आद्या प्रसाद तिवारी का है जो बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी हैं. सुसाइड नोट और आनंद गिरि के बयान के आधार पर आद्या प्रसाद तिवारी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. आज एसआईटी आनंद गिरि और आद्या प्रसाद तिवारी को कोर्ट में पेश करेगी. 

आद्या प्रसाद तिवारी के बेटे संदीप तिवारी का भी नाम 
सुसाइड नोट में आद्या प्रसाद तिवारी के बेटे संदीप तिवारी का भी नाम है. संदीप तिवारी का नाम आनंद गिरि और आद्या प्रसाद तिवारी के साथ लिया गया है. सुसाइड नोट में संदीप को भी मौत का जिम्मेदार मानते हुए कार्रवाई की मांग की गई है. पुलिस संदीप तिवारी को गिरफ्तार कर चुकी है.

गनर अजय सिंह पर भी संदेह
पुलिस की पूछताछ में आनंद गिरि ने खुद को निर्दोष बताते हुए नरेंद्र गिरि के गनर अजय सिंह पर उंगली उठाई है. पुलिस ने अजय सिंह को बीती रात एक बार फिर हिरासत में लेकर पूछताछ की. पुलिस कांस्टेबल होने के बावजूद अजय सिंह आलीशान जिंदगी बिताता था, उसकी सक्रियता को लेकर दूसरे लोग भी सवाल उठाते रहे हैं. कौशांबी जिले में तैनात होने के बावजूद अजय सिंह को महंत नरेंद्र गिरि की सुरक्षा में लगाया गया था. पुलिस दो बार आनंद गिरि और अजय सिंह का आमना-सामना करा चुकी है. अजय सिंह वो शख्स है जो महंत नरेंद्र गिरि के बेहद करीबियों में शामिल था और वो उनके साथ साए की तरह रहता था. 

पिछले एक साल से मठ की संपत्ति को लेकर नरेन्द्र गिरि और आनंद गिरि के बीच विवाद चल रहा था. मई के महीने में ही दोनों के बीच समझौता हुआ था. आनंद गिरि ने अपने गुरु से सार्वजनिक माफी मांग ली थी. ये समझौता लखनऊ में हुआ था और इसे अंजाम तक पहुंचाने वाले 3 लोग थे. जिनमें एडिशनल एसपी ओम प्रकाश पांडे, बीजेपी के नेता सुशील मिश्रा और समाजवादी पार्टी के नेता इंदु प्रकाश मिश्रा शामिल हैं.

ये भी पढ़ें:

Narendra Giri News Live Updates: महंत नरेंद्र गिरि का पोस्टमार्टम जारी, दोपहर में दी जाएगी भू समाधि

Mahant Narendra Giri: यूपी की राजनीति में था महंत नरेंद्र गिरि का खासा रसूख, सभी दलों के नेता करते थे सम्मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget