एक्सप्लोरर

जितेंद्र हत्याकांड में बागपत पुलिस का सनसनीखेज खुलासा, पति को रास्ते से हटाने के लिये पत्नी ने डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई हत्या

यूपी की बागपत पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का राजफाश किया है. इस मामले में पूजा का पति उसे अक्सर छोड़ देने की धमकी दिया करता था. तंग आकर एक दिन पूजा ने बनाया एक खौफनाक प्लान. पढ़ें, कत्ल की ये चौंका देने वाली खबर

बागपत. पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत के जितेंद्र हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस का दावा है कि सोनीपत के जितेंद्र की हत्या उसी की ही पत्नी पूजा ने डेढ़ लाख रुपए की सुपारी देकर कराई थी, चूंकि वह उससे संबंध नहीं रखता था और तांत्रिक क्रियाओं से दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध रखता था. इसी दौरान, पूजा के अवैध संबंध अपने ही पति के दोस्त से हो गए थे. उधर, उसका पति उसे छोड़कर दूसरी महिला से शादी करना चाह रहा था. इसलिए, पूजा ने रमेश से मिलकर अपने पति की हत्या करा दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

तांत्रिक क्रियाएं कर महिलाओं से बनाता था अवैध संबंध

पूजा की शादी वर्ष 2011 में जितेंद्र के साथ हुई थी. शादी के वक्त जितेंद्र को बिल्डर बताया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह तो फर्नीचर की दुकान करता है और तांत्रिक क्रियाएं भी करता है. तांत्रिक क्रियाओं की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण भी करता है. उसका पति उससे किसी भी तरह का संबंध नहीं रखता था और नौकरानी जैसा व्यवहार रखता था. गाली-गलौज करने के साथ उसके साथ मारपीट कर, छोड़ने की धमकी भी देता था. वह तांत्रिक क्रियाएं करता था और इसी की आड़ में महिलाओं से अवैध संबंध बनाता था.

पहले भी की गई हत्या की कोशिश

इसी बीच पूजा के उसके पति जितेंद्र के दोस्त रमेश पुत्र चंद्र निवासी गंगेसर, सोनीपत, हरियाणा से उसके अवैध संबंध हो गए थे. रमेश ने उसे मोबाइल व सिम भी दे दिया था. इसी बीच पूजा को जब यह पता चला कि उसका पति उसे छोड़ दूसरी महिला से शादी करना चाहता है, तो उसने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाना शुरु कर दिया. वह छह-सात माह से अपने पति जितेंद्र की हत्या का ताना-बाना बुन रही थी. जितेंद्र के पास पिस्टल थी, उसने एक बार पिस्टल व दूसरी बार जहर देकर पति की हत्या का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुई. उसके बाद उसने अपने प्रेमी रमेश के साथ अपने पति की हत्या करने का प्लान बना लिया.

इस तरह दिया गया हत्याकांड को अंजाम

23 सितंबर, 2020 की रात उसने जितेंद्र को खाने में चार नींद की गोली मिला दी, जिसके बाद उसका पति जितेंद्र गहरी नींद में सो गया. उसने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को बंद कर दिया. उसी रात लगभग साढ़े 11 बजे उसने रमेश को फोन कर योजना के मुताबिक जितेंद्र की हत्या की बात कही. सुबह लगभग तीन बजे रमेश कार में अपने दो साथियों के साथ उसके घर पहुंच गया. लगभग साढ़े तीन बजे उसके सामने ही रमेश व उसके दोनों साथियों ने जितेंद्र की हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी.

घटना के बाद चारों ने जितेंद्र के शव को घर में खड़ी सियाज कार की डिग्गी में डाल लिया. सुबह लगभग चार बजे रमेश व उसके दोनों साथी कार को लेकर शव फेंकने के लिए चले गए और बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव में कार को खड़ी कर फरार हो गए. वारदात के दौरान बैड पर बिछी चादर व तकिया खून में सन गया. पूजा ने दोनों को घर के बाहर पड़े कूड़े पर फेंककर आग लगा दी. हत्या के बाद उसने रमेश समेत तीन आरोपियों को सुपारी के डेढ़ लाख रुपए दे दिए थे.

ये भी पढ़ें.

हाथरस कांड में जिलाधिकारी पर कार्रवाई के लिये विपक्ष एकजुट, हटाने की मांग पर अड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget