एक्सप्लोरर

Aditi Singh: जानें, कौन हैं अदिति सिंह और कितनी है संपत्ति? कांग्रेस से बागी होकर अब बीजेपी में हुईं शामिल

अदिति सिंह का जन्म 15 नवंबर 1987 को लखनऊ में हुआ था. उनके दिवंगत पिता अखिलेश सिंह कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते थे और बाहुबली के तौर पर भी उनकी पहचान थी.

Aditi Singh: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए कई नेता एक पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल हो रहे हैं. इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है. ये नाम कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह का है. अदिति सिंह ने आखिरकार बीजेपी का दामन थाम लिया है. बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में अदिति सिंह ने बुधवार शाम को पार्टी की सदस्यता ली. पिछले लंबे समय से अदिति सिंह के बीजेपी जॉइन करन की चर्चा थी.

कौन है अदिति सिंह?

अदिति सिंह का जन्म 15 नवंबर 1987 को लखनऊ में हुआ था. अदिति का सबसे पहला परिचय उनके पिता से है. दरअसल अदिति सिंह के पिता कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते थे और बाहुबली के तौर पर भी उनकी पहचान थी. साल 2019 अगस्‍त में अदिति के पिता अखिलेश सिंह का निधन हुआ था. अखिलेश रायबरेली सदर सीट से पांच बार विधायक रह चुके थे. रायबरेली में उनकी अच्‍छी-खासी पैठ थी और गांधी परिवार से नजदीकियां भी. पिता के निधन के बाद अदिति सिंह ने कांग्रेस छोड़ दी. वहीं 21 नवंबर 2019 को अदिति सिंह ने पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सिंह संग शादी कर ली थी. अदिति सिंह ने विदेश से पढ़ाई की है.

अदिति सिंह ने 2017 के विधानसभा चुनाव में पिता अखिलेश सिंह की राजनीतिक विरासत संभाली थी. उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर रायबरेली की सदर सीट से विधानसभा चुनाव लड़कर शानदार जीत दर्ज की. अदिति सिंह ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार शहबाज़ खान को 90 हजार वोटों से शिकस्त दी थी. अदिति यूपी विधानसभा की सबसे युवा सदस्यों में एक है. 

अदिति सिंह के पास है कितनी संपत्ति?

एक रिपोर्ट के मुताबिक अदिति सिंह के पास कुल 13 लाख 98 हजार 459 रुपए की संपत्ति है. 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान दिए अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पास केवल 15 रुपए नकद थे. जबकि उनके खाते में सिर्फ 53 हजार रुपए की राशि थी. ज्वेलरी की बात करें तो अदिति सिंह के पास 4 लाख 25 रुपए की ज्वेलरी है. इस हिसाब से उनके पास कुल 13 लाख 98 हजार रुपए की चल संपत्ति है. वहीं अदिति सिंह के नाम पर सिर्फ एक खेत है जिसकी कीमत 4 लाख 40 हजार रुपए है. साथ ही अदिति सिंह ने अपने हलफनामे में बताया था कि उनके नाम पर कोई गाड़ी भी नहीं है. बात करें अदिति सिंह के पास मौजूद कर्ज की तो उन्होंने विजया बैंक से तीन लोन ले रखे हैं, जिसकी कुल कीमत 44 लाख 90 हजार 234 रुपए है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: विनय कुशवाहा के सम्पूर्ण क्रांति दल का अपना दल कृष्णा गुट में हुआ विलय, लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव

UP Election: यूपी चुनाव में अपना दल की सियासी चाल, कानपुर में बीजेपी की हारी हुई 3 में से एक सीट मांगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर विवाद: सोने के पन्नों वाली रामचरितमानस भी गायब? दान देने वाले पूर्व गृह सचिव ने उठाए सवाल
राम मंदिर विवाद: सोने के पन्नों वाली रामचरितमानस भी गायब? दान देने वाले पूर्व गृह सचिव ने उठाए सवाल
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
राम मंदिर चंदा चोरी केस: 5 आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी अयोध्या पुलिस, कोर्ट से मिली इजाजत
मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप
मुरादाबाद में सपा के पूर्व MLA पर FIR, करोड़ों की जमीन के गबन का आरोप
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'
राम मंदिर चंदा घोटाला: रमाशंकर मिश्रा की भाभी का आरोप, 'बड़े लोग चोरी करते हैं, छोटे कर्मचारियों को...'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
Lock upp 2 Written Updates (4th July): 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, श्रेष्ठा अय्यर हुईं बाहर, पढ़ें पूरा अपडेट
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन, पढ़ें पूरा अपडेट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget