एक्सप्लोरर

पश्चिमी यूपी के कई जिलों में रात भर जागते हैं लोग, रहस्यमयी ड्रोन हैं दहशत की वजह

UP News: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर सहित अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर व अन्य कई जिलों से वीडियो सामने आ रही हैं कि यहां रात के अंधेरे में आसमान में कई-कई ड्रोन उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.

देश की राजधानी दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़, मुरादाबाद, अमरोहा व अन्य आसपास के जनपदों में रात के अंधेरे में लोगों को आसमान में तीन-तीन, चार-चार ड्रोन उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को आशंका सता जा रही है कि उनके जनपद में क्या कोई खतरे की साजिश हो रही है.

वहीं पुलिस ने भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है. हालांकि हापुड़ एएसपी कह रहे हैं कि हो सकता है कि यूट्यूबरों के द्वारा ड्रोनों को उड़ाया जा रहा हो, लेकिन उन्होंने भी किसी खतरे वाली साजिश से इनकार नहीं किया है और दावा किया है कि इसके लिए विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा. 

दहशत में हैं गांव के लोग

बता दें कि हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर सहित अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर व अन्य कई जिलों से वीडियो सामने आ रही हैं कि यहां रात के अंधेरे में आसमान में कई-कई ड्रोन उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. इन ड्रोन को देखकर यहां रहने वाले लोग भी दहशत में हैं. वह आशंका जता रहे हैं कि हर दिन शाम ढलते ही आसमान में रात के अंधेरे में ड्रोन उड़ते हुए दिख रहे हैं. 

तीन दिनों से रात के 9 बजे से उड़ते हैं ड्रोन

यहां उड़ने वाले ड्रोनों की संख्या भी सामान्य नहीं है, बल्कि दो-दो से ज्यादा ही उड़ रहे हैं. ऐसे में उन्हें आशंका है कि क्या किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की नीयत से तो इन ड्रोनों को नहीं उड़ाया जा रहा. गांव अखापुर के रहने वाले प्रभात शर्मा ने बताया कि तीन दिनों से रात के 9 बजे से 3 बजे तक गांव ने ड्रोन उड़ रहे है.

रात को जागकर रास्ते में पहरा दे रहे ग्रामीण

ग्रामीण उन्हें देख कर भयभीत है और रात को जागकर रास्ते में पहरा दे रहे है. हम लोगों ने पुलिस और अन्य विभागों को अवगत करा दिया है, जैसे ही रात के समय में आते है और लोग उन पर टॉर्च की रोशनी में देखने की कोशिश करते है तो वो ड्रोन ऊपर चले जाते है और लाइट बंद हो जाती है.

कांवड़ियों के शॉट्स को कैप्चर के लिए हो रहा हो प्रयोग?

हालांकि इस संबंध में हापुड़ के एएसपी विनीत भटनागर ने संभावना जताई है कि इन ड्रोनों को यूट्यूबरों के माध्यम से उड़ाया जा रहा हो. हाइवे और कांवड़ियों के शॉट्स को कैप्चर करने के लिए उनके द्वारा ड्रोन का प्रयोग किया जा रहा हो और ऐसा सिर्फ हापुड़ जिले में ही नहीं, बल्कि अमरोहा, मुरादाबाद, बागपत व अन्य जिलों से भी खबरें सामने आ रही हैं.

विशेष टीम का किया गठन- हापुड़ एएसपी 

ड्रोन का आसमान में इतनी संख्या में उड़ाए जाने पर उन्होंने किसी खतरे की साजिश से भी इनकार नहीं किया. हापुड़ एएसपी ने कहा कि खतरे की साजिश को मद्देनजर रखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया है और जल्द ही इसका भी खुलासा किया जाएगा. 

Input By : विपिन शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित ब्राह्मण, धर्मेंद्र यादव का बयान
यूपी में ब्राह्मण CM योगी और उनके स्वजातियों से पीड़ित, धर्मेंद्र यादव का बयान
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
मां करती रही बेटे का इंतजार, मौत के बाद भी नहीं आया, इंसानियत ने निभाया धर्म
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
'हमसे वादा किया गया था कि...', सदन की कार्यवाही पर बोलीं सपा सांसद इकरा हसन
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र
संभल हिंसा पर आयोग का खुलासा, रिपोर्ट में सपा सांसद का भी जिक्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
FCRA बिल पर शशि थरूर सरकार के साथ या खिलाफ? बोले- 'रिश्ता पूरी तरह...'
Embed widget