एक्सप्लोरर

साप्ताहिक राशिफल 23 से 30 जूनः जानिए, जून का आखिरी सप्ताह आपका कैसा गुजरेगा

साप्ताहिक राशिफल: एबीपी गंगा के खास कार्यक्रम समय चक्र में आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने बताया है सभी 12 राशियों का सटीक साप्ताहिक राशिफल। पढ़ें....

नई दिल्ली। आपके अपने एस्ट्रो फ्रेंड पंडित शशिशेखर त्रिपाठी ने एबीपी गंगा के खास शो 'समय चक्र' में बताया कि क्या कहता है आपका साप्ताहिक राशिफल। कौन सी राशि वालों के लिए ये सप्ताह क्या कहना रहेगा शुभ और किस चीज से हो सकता है उनको नुकसान। तो पढ़ें, सभी 12 राशियों का सटीक साप्ताहिक राशिफल

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Rashifal)

मेष राशि (Aries Horoscope)

इस सप्ताह ऑफिस का वातावरण अच्छा रहेगा। काम को लेकर टीम भावना रहेगी। आपके अधीनस्थ यदि उम्रदराज हों तो उनसे सम्मान से बात करना होगा। जो लोग कंपटीशन की तैयारी में लगे हैं, उन लोगों को एकाग्रता के साथ केवल अपनी पढ़ाई पर ही फोकस करना होगा। चुनौती बड़ी है इसलिए कठोर परिश्रम जरूरी है। इस सप्ताह कुछ दानधर्म  करना होगा। पुण्य का एकाउंट भी बढ़ना जरूरी है। गरीब बच्चों की जरूरत से संबंधित दान करना उत्तम रहेगा।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

प्रोफेशनल होना खराब बात नहीं है लेकिन हर बात में प्रोफशनल होना ठीक नहीं है। इस सप्ताह आपको कुछ खास लोगों के लिए परमार्थ के काम करने होंगे। स्त्रियों का सम्मान करें, उनकी मदद करें। महिलाओं का सहयोग और उनकी शुभकामनाएं आपको लाभ देगी। इस सप्ताह जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता हो सकती है। डॉक्टर सलाह का पालन नियमित रूप से करना बहुत जरूरी है। ग्रहों की स्थिति स्वास्थ्य के लिए कुछ ठीक नहीं है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

इस सप्ताह कामकाज  को लेकर भरपूर ऊर्जा रहेगी। ऑफिस के सभी कार्यों को समय पर निपटाते चलें। पेंटिंग काम भी समाप्त करने होंगे। ऑफिस में आपकी विश्वसनीयता को देखते हुए, यदि आपको महत्वपूर्ण कागज सौपे जाएं तो उसे संभालकर रखें। चोरी व खोने की आशंका है। बच्चों के लिए समय अच्छा है। खूब मस्ती करते हुए कला का ज्ञान लेना चाहिए। आर्ट, क्राफ्ट, क्रिएटिव कार्यों में रुचि रहेगी। स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी हिस्सा ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

इस सप्ताह काम-काज को लेकर चिन्ता की कोई बात नहीं है। सप्ताह के अंतिम दो दिन कार्य का प्रेशर अधिक हो सकता है।इस सप्ताह खान-पान में पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोग दस्तक दे सकते हैं। इसलिए अपने खान-पान में प्रोटीन, विटामिन आदि पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ा देनी चाहिए। इस सप्ताह आपको लोन लेने से बचना चाहिए। बल्कि जो कर्ज आपके ऊपर हैं उनको जल्दी समाप्त करने की योजनाएं बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

यह सप्ताह कुछ आर्थिक उधेड़बुन में निकलेगा। साथ ही कुछ बड़े खर्च भी सामने दिखाई दे रहे हैं। बीमा का प्रीमियम भरने आदि का समय आ रहा हो तो उसको इग्नोर नहीं करना है। वीकेन्ड में आलस्य आ सकता है इसलिए कहीं आउटिंग करने के बजाय आराम करना ही ठीक रहेगा। आराम करना स्वास्थ्य के लिए जरूरी भी है।  पारिवारिक काम को लेकर कुछ व्यस्तता हो सकती है। परिवार के साथ किसी पार्टी में जाने की योजना भी बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

बच्चों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा। यदि ट्यूटर की जरूरत महसूस हो रही हो तो बिना समय गवाएं ट्यूटर लगवाना चाहिए। प्रतिरोधक क्षमता में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  ऑफिस में बाहर का भोजन करने के बजाय घर का बना भोजन ही करना चाहिए। भविष्य की बातों को सोचकर अपना वर्तमान समय खराब न करें। बल्कि अपने वर्तमान को अच्छे से प्लान करें, फ्यूचर अपने आप ही ठीक हो जाएगा।

तुला राशि (Libra Horoscope)

व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य है। कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। अपने व्यापार को ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए प्लानि करने का सही समय है।  परिवार में कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे घर का माहौल प्रफुल्लित होगा। छोटी बहनों की उन्नति के द्वार भी खुल सकते हैं। इस सप्ताह माइग्रेन को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। यदि आपकी नींद पूरी न होती हो तो भरपूर नींद लें। योग व प्राणायाम करना फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

इस सप्ताह करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। जॉब के ऑफर को स्वीकार करने से पहले अपने वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें।खर्च अधिक हो सकता है। संभाल कर खर्च करना होगा।  इसलिए इस सप्ताह अपनी जरूरतों के हिसाब से ही खर्च करें। काम का लोड अधिक रहेगा, जो आपको थकान दे सकता है। इसलिए काम के साथ साथ थोड़ा आराम भी करना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

इस सप्ताह दूसरों की मदद करने के लिए तत्पर रहें। दूसरों की मदद करने से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, साथ ही आपको खुशी भी होगी। यदि आपको लगता है कि आप छोटी-छोटी चीजें भूल जाते हैं, तो मोबाइल में रिमाइंडर का प्रयोग करें। अन्यथा यह समस्या आपको तनाव दे सकती है। यदि घर में काफी समय से कोई धार्मिक कार्य न हुआ हो तो इस सप्ताह कराना सर्वोत्तम रहेगा। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

इस सप्ताह पानी का अधिक से अधिक सेवन करें। यूरिन से संबंधित परेशानी होने की आशंका है। पानी की बॉटल अपने साथ ही रखें। घर से संबंधित कोई भी बड़ी वस्तु की खरीदारी हो सकती है। यह समय गृहस्थी का सामान खरीदने के लिए उपयुक्त है। इस सप्ताह भगवान विष्णु का ध्यान करें, उनकी पूजा करें। विष्णु सहस्त्रनाम से अभिषेक करें तो अतिउत्तम होगा।

कुम्भ राशि (Aquarius Horoscope)

इस सप्ताह आपको अपनी वाणी पर बहुत ध्यान रखना होगा। फायरी प्लैनेट आपके मुख से आग बरसा सकते हैं, इसलिए दूसरों मधुरता के साथ बात चीत करनी होगी। बिजनेस और करियर से जुड़े लोगों से मुलाकात के योग बन रहे हैं। जनसंपर्क को बढ़ाने के लिए आपको लोगों से कम्युनिकेशन बनाएं। इस सप्ताह हो सकता है कि आप दूसरों को परखने में धोखा खा जाएं। इसलिए किसी भी व्यक्ति के विषय में अच्छे या बुरे निर्णय लेने से पहले अपने सलाहकारों से चर्चा अवश्य कर लें।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

इस सप्ताह आप को मेहनत का फल प्राप्त होगा। अच्छे परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। पुराने परिश्रम का भी फायदा मिल सकता है। आर्थिक समस्याओं को लेकर इतनी चिन्ता न करें, कि आपका स्वास्थ्य खराब हो जाए। गणपति बप्पा से प्रार्थना करिए,  वह आपकी समस्याओं को समाधान अवश्य करेंगे। शिक्षा के लिहाज से यह सप्ताह बहुत अच्छा है। बच्चों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले प्रतियोगियों के लिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget