एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में तीन दिन बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की चेतावनी, जानें- आपके शहर का मौसम

Weather Today in UP: उत्तर प्रदेश में आज पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं. कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ आंधी आ सकती है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों के सूखे के बाद एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल रहा है. कल तक ठीक ठाक धूप देखने को मिल रही थी लेकिन आज मार्च महीने के पहले दिन से ही बारिश का सिलसिला शुरू होने जा रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आज बारिश का अनुमान जताया गया है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिया होने से प्रदेश में 3 मार्च तक बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. 

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार 1 मार्च को पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है, इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इसके साथ ही एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन और आकाशीय चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. 

यूपी में बदला मौसम का मिजाज
यूपी में आज से तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रह सकता हैं. दो मार्च और तीन मार्च को पश्चिमी व पूर्वी यूपी के ज़्यादातर हिस्सों में बारिश का अलर्ट है. शनिवार को पश्चिमी यूपी नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ समेत कई इलाकों में बिजली चमकने के साथ 40-50 प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. इस दौरान राज्य में एक या दो स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. हालांकि 4 मार्च से एक बार फिर से मौसम शुष्क रह सकता है. 

आज यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक आज, गाजियाबाद, बागपत, शामली, मुज्जफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ, हापुड़, मुरादाबाद और रामपुर में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बने हुए हैं. इसके साथ ही नोएडा, बुलंदशहर, संभल, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, फ़िरोज़ाबाद, एटा, मैनपुरी, इटावा, कांशीराम नगर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, शाहजहांपुर, हरदोई, फ़र्रुख़ाबाद, हरदोई, कन्नौज, औरैया और कानपुर देहात में एक या दो स्थानों पर बारिश की बौछारें गिर सकती हैं. इन इलाकों में आज तेज़ हवाओं के साथ धूर भरी आंधी भी हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी इसके बाद तेजी से तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है. न्यूनतम तापमान में भी अचानक 2-3 डिग्री तापमान नीचे गिर सकता है.

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की तारीख आई सामने! RLD कोटे से हो सकता है एक मंत्री, BJP से नए चेहरों को मिलेगी जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget