एक्सप्लोरर

UP Weather Today: यूपी में सर्दी की सितम, कानपुर में 3 डिग्री तक गिरा पारा, IMD ने जारी किया 'कोल्ड डे' अलर्ट

Weather Today in UP: उत्तर प्रदेश में सर्दी का अटैक जारी है. अगले दो से तीन दिन अभी राहत मिलने के आसार नहीं है. आज भी कई जगहों पर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ ठंड का ट्रिपल अटैक जारी है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में कोहरा, शीतलहर के साथ कोल्ड डे का भी अलर्ट जारी किया है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में आज अत्यधिक ठंड रहने की संभावना जताई गई है. अगले दो दिन ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है. वहीं कानपुर में पिछले 24 घंटों में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस बीच राज्य में ज़्यादातर जगहों पर आज घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है, राज्य में आज भी कोल्ड डे रहने की संभावना है, इस बीच शीत लहर से सर्दी और परेशान कर सकती हैं. 14 और 15 जनवरी को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है. हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. 

कानपुर में सबसे ठंडा रहा दिन
यूपी में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. तापमान में ज़बरदस्त गिरावट देखने को मिली है. राज्य में शुक्रवार को सबसे ठंडा दिन रहा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है. कानपुर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, यहां न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया. वहीं राजधानी लखनऊ में तापमान में अच्छी खासी गिरावट देखी गई. यहाँ न्यूनतम तापमान 6.0, आगरा में 3.9, अलीगढ़ और मेरठ में 4.8, मुज़फ़्फ़रनगर, शाहजहांपुर, बरेली और बाराबंकी में 5.0 डिग्री के आसपास रहा और नजीबाबाद, लखीमपुरखीरी, हरदोई, अयोध्या और बलिया में 7.0 तापमान दर्ज किया गया है. 

इन इलाक़ों में कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट
यूपी में आज आगरा, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, फ़िरोज़ाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, बहराइच, बाराबंकी में घने कोहरे के साथ कोल्ड डे और शीत लहर का अलर्ट हैं, इसके अलावा, लखनू, रायबरेली, उन्नाव, हमीरपुर फ़तेहपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, अमेठी, कौशांबी, प्रतापगढ़, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है. राज्य के बाक़ी हिस्सों में भी आज शीत दिवस और कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

Ram Mandir News: अयोध्या में 19 जनवरी को जलेगा दुनिया का सबसे बड़ा दीप, जगतगुरु परमहंस आचार्य ने बताई विशेषता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में एक्शन, 3 पर FIR; ठेकेदार गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत के मामले में एक्शन, 3 पर FIR; ठेकेदार गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT होगी गठित, आईजी किरण एस का पैनल में है नाम
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT होगी गठित, आईजी किरण एस का पैनल में है नाम
ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान
ग्रेटर नोएडा: STP टैंक की सफाई के दौरान 2 लोगों की मौत, लापरवाही से कर्मचारी और गार्ड की गई जान
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget