एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिये जारी किया अलर्ट, सेना को सतर्क रहने को कहा गया

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश व बर्फबारी की संभावना है। प्रशासन ने भी इस दौरान सतर्कता बरतते हुये सारी तैयारियां कर ली हैं

देहरादून, एबीपी गंगा। मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखंड में अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो सीमा से सटे ऊंचाई वाले इलाकों में तेज बारिश और भारी बर्फबारी की भी संभावना है अगर बारिश होती है तो पहले से जमी हुई बर्फ तेजी बारिश होने के कारण पिघल सकती है और एवलॉन्च जैसी स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने सीमा पर आर्मी कैंप के साथ ही सीमा से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

उत्तराखंड में अगले 48 घंटों में एक बार फिर मौसम कहर बरपा सकता है। प्रदेश के 2000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर भी अलर्ट किया गया है, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग नैनीताल ,बागेश्वर , पिथौरागढ़ और पौढ़ी में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही मौसम विभाग ने सीमा से सटे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की संभावनाएं जताई हैं।

सेना के कैंप पर एवलांच के खतरे को लेकर भी मौसम विभाग ने सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। चमोली और पिथौरागढ़ में सेना और आईटीबीपी के कैंप पर मौसम अपना कहर बरपा सकता है, जिसे लेकर एसडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट किया गया है। एसडीआरएफ सेना नायक तृप्ति भट्ट का कहना है कि मौसम के अलर्ट को देखते हुए टीमों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है साथ ही साथ एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट वाले स्थानों पर भेजा जा रहा है ताकि सूचना मिलते ही तत्काल सहायता पहुंचायी जा सके।

हाल ही में में देश के अलग-अलग सीमाओं पर हुई बर्फबारी से सेना भी मुश्किल में है कई कई परेशानियों का सामना सेना को करना पड़ रहा है कई स्थानों पर एवलांच लोगों की जान तक ले चुके हैं तो कई सैनिक भी इस एवं लांच की चपेट में आकर शहीद हो गए हैं ऐसे में एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम विभाग ने यहां भी सेना को सतर्क रहने को कहा है मौसम विभाग की माने तो 16 और 17 तारीख को ऊंचाई वाले स्थानों में पहले भारी बारिश हो सकती है जिससे पहाड़ों में पहले से जमी बर्फ पिघल सकती है और एवलांच जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिसके लिए मौसम विभाग ने सेना को भी सतर्क रहने को कहा है ।।।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
'दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था', CM योगी का अफसरों को निर्देश
'दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था', CM योगी का अफसरों को निर्देश
महोबा: 'साइकिल टूट गई, घर वाले डांटेंगे', डर के मारे 8वीं के छात्र ने लगा ली फांसी
महोबा: 'साइकिल टूट गई, घर वाले डांटेंगे', डर के मारे 8वीं के छात्र ने लगा ली फांसी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget