एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन विधेयक पर BJP नेता बृजभूषण शरण सिंह बोले- 'मुस्लिम समुदाय के लोग इससे संतुष्ट'

UP News: वक्फ संशोधन विधेयक पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "वक्फ संशोधन का जो बिल सदन में आया है उसे कैबिनेट ने पास किया, संसद में प्रस्तुत हुआ."

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में बुधवार ( 2 मार्च) को पेश कर दिया गया है. वक्फ बिल के सदन में पेश होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की इस पर प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है. वक्फ संशोधन विधेयक पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता व कैसरगंज के पूर्व लोकसभा सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है. भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि " वक्फ संशोधन विधेयक बहुत सोच-समझकर लाया गया है. यह किसी के खिलाफ नहीं है. बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इससे संतुष्ट हैं."

वक्फ संशोधन विधेयक बिल पर मुस्लिम नेताओं की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई हैं. इसके समर्थन में कहीं पटाखे फूट रहे हैं तो कहीं मिठाइयां बांटी जा रही है तो वहीं कई मुस्लिम संगठन इसके विरोध में नजर आ रहे हैं. अंजुमन इंतजामिया मसाजिद के जॉइंट सेक्रेटरी मोहम्मद यासीन ने कहा, 'वक्फ संशोधन बिल बेहद गंभीर विषय है और निश्चित ही यह हमारे लिए जीवन मरण का सवाल है. इस कानून के माध्यम सेप्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट कमजोर हो जाएगा और इसी प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट के आधार पर अलग-अलग धार्मिक स्थलों पर हम कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. हम पूरी तरह से संवैधानिक आधार पर ही अपना विरोध दर्ज कराएंगे.'

वक्फ संशोधन विधेयक पर पक्ष नेताओं ने क्या कहा?
वक्फ संशोधन विधेयक पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "वक्फ संशोधन का जो बिल सदन में आया है उसे कैबिनेट ने पास किया, संसद में प्रस्तुत हुआ. JPC में भेजा गया. वहां विस्तार से चर्चा हुई. आज फिर से सदन में उस पर चर्चा हो रही है. बिल में देश के गरीब मुसलमानों के लिए सब अच्छा है. कुछ मुट्ठी भर लोगों के कैद में जो पूरा वक्फ बोर्ड रहता था उससे बाहर निकलने का रास्ता बना है. इससे कांग्रेस, सपा, TMC बेचैन है."

इधर, वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पर योगी सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने कहा, "मोदी सरकार के अलावा कोई ऐसी सरकार नहीं जो यह काम कर सकती थी. यह देश के लिए जरूरी था. बहुत सही समय पर यह निर्णय हुआ है. इससे मनमानी करके देश की संपत्ति पर कब्जा करने का कुछ लोगों का जो प्रयास है, उसपर प्रतिबंध लगेगा."

ये भी पढ़ें: 'यूपी में रिपीट होंगे योगी आदित्यनाथ', संसद में अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह का बड़ा इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
यूपी में खपाई जा रही थीं नकली दवाएं, लखनऊ से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल तेज
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली
लखनऊ में बैंक के अंदर बैंक मैनेजर को मारी गई गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget