एक्सप्लोरर

होली तक भक्त नहीं कर पाएंगे प्रेमानंद महाराज के दर्शन, इस वजह से रोक दी गई पदयात्रा

UP News: संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. 14 मार्च तक पदयात्रा नहीं निकालने का निर्णय लिया है. होली पर संभावित भीड़ को देखते हुए फैसला लिया गया. 

Premanand Maharaj: उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित वृंदावन में रहने वाले संत प्रेमानंद महाराज के देश और दुनियां में तमाम भक्त हैं. शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जो प्रेमानंद महाराज को ना जानता हो. प्रेमानंद महाराज के चाहने वालों का हर दिन आश्रम श्री हित राधा केलि कुंज में तांता लगा रहता है. प्रेमानंद महाराज हर रोज रात के दो बजे पदयात्रा पर निकलते हैं, जिनकी एक झलक पाने के लिए भक्तों भीड़ लग जाती है. होली के पहले श्री हित केलि कुंज की तरफ से ऐसा ऐलान किया गया है जिसे सुनकर उनके भक्तों में मायूसी छा गई है. श्री हित केलि कुंज संस्था की तरफ से चार दिनों तक पदयात्रा नहीं निकाले जाने के ऐलान किया गया है.

श्री हित केलि कुंज संस्था की तरफ से किए गए ऐलान के बाद प्रेमानंद महाराज के भक्त अब होली तक उनके दर्शन नहीं कर पाएंगे. उन्होंने अपनी पदयात्रा पर अगले कुछ दिनों के लिए रोक लगा दी है. प्रेमानंद महाराज ने होली के पावन पर्व और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया है. इस फैसले से भक्त अब होली तक प्रेमानंद महाराज के दर्शन नहीं कर पाएंगे. प्रेमानंद महाराज 10 मार्च से 14 मार्च तक पदयात्रा नहीं निकालेंगे. जिससे उनके भक्तों में मायूसी छा गई है.

श्रद्धालुओं से की गई ये खास अपील
श्री हित राधा केलि कुंज परिकर श्रीधाम वृंदावन की ओर से सूचना में कहा गया है कि, "आप सभी प्रियजनों को सूचित किया जाता है कि होली के पावन पर्व के चलते व पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए दिनांक 10 मार्च से 14 मार्च 2025, रात्रि 02:00 बजे से पूज्य महाराज जी की पदयात्रा नहीं निकलेगी, आप सभी प्रियजनों से प्रार्थना है कि अगर आप दर्शन के लिए आ रहे हैं तो उपरोक्त दिनों में दर्शन के लिए ना आयें."

मथुरा स्थित वृंदावन में का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है. होली पर्व के मौके पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु होली मनाने के लिए वृंदावन पहुंचते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए श्री राधा केलि कुंज की तरफ से आगामी चार दिनों तक पदयात्रा नहीं निकालने का निर्णय लिया गया है. इस फैसले से प्रेमानंद महाराज के भक्तों में मायूसी छा गई है.

ये भी पढे़ें: बच्चों के पास मिला रंग या गुलाल तो एग्जाम होगा कैंसिल, होली से पहले स्कूल ने जारी किया फरमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
मुजफ्फरनगर में 500 किलो अवैध पटाखे बरामद, 25 लाख का माल जब्त
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  
वर्ष 2026 में अब तक 6,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गयाः राजीव कृष्ण  

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget