एक्सप्लोरर

बच्चों के पास मिला रंग या गुलाल तो एग्जाम होगा कैंसिल, होली से पहले स्कूल ने जारी किया फरमान

Basti News: विश्व हिंदू महासंघ ने भी स्कूल के इस निर्देश का पुहजोर विरोध किया है और उक्त आदेश को वापस लेने व प्रशासन ने स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

UP News: बस्ती में होली से पहले एक प्राइवेट स्कूल के फरमान ने हड़कंप मचा दिया है. स्कूल की तरफ से कहा गया है कोई बच्चा रंग नहीं खेलेगा और न उनके अभिभावक पार्टी करेंगे या अपने बच्चों को पार्टी के लिए पैसे ही देंगे. बस इस निर्देश के जारी होने के बाद विरोध शुरू हो गया. हिंदू संगठनों ने इस मुद्दे को हाथों हाथ ले लिया और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है. रंगों के त्योहार होली खुशियां लेकर आता है, फिर कैसे एक प्राइवेट स्कूल अपने एजेंडे को जबरन विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों पर थोप सकता है.

सोशल मीडिया पर स्कूल का फरमान जारी होने का नोटिस वायरल होते ही हर कोई चौंक गया. स्कूल के इस फैसले का विरोध होने लगा, अभिव्यक्ति की आजादी पर पहरा लगाने वाले स्कूल पर तला लगाने की बात की जाने लगी. समाजसेवी चन्द्रमणि पाण्डेय ने सेंट जोसेफ स्कूल जिगिना बस्ती द्वारा जारी होली का त्यौहार न मनाने के तुगलकी फरमान पर विरोध जताते हुए मांग की है कि बहुसंख्यक हिन्दू समाज के तिथि त्यौहारों व चोटी तिलक कलावा पर प्रतिबंध लगाने का किसी को अधिकार नहीं है.

उन्होंने कहा हम बहुसंख्यक होकर आपको क्रिसमस मनाने से मना नहीं करते तो इसका मतलब कोई हमारी संस्कृति पर सवाल नहीं खड़ा कर सकता. चंद्रमणि ने कहा कोई भी शिक्षण संस्थान शिक्षा देने के लिए है, हमारी धार्मिक मान्यताओं व तिथि त्यौहारों के निर्धारण व उसे मनाने या न मनाने का निर्देश देने का अधिकार उसे नहीं है. इसलिए निश्चित तौर पर स्कूल प्रबंधन का ये कृत्य क्षम्य नहीं है.

यहां पढ़ें स्कूल का निर्देश


बच्चों के पास मिला रंग या गुलाल तो एग्जाम होगा कैंसिल, होली से पहले स्कूल ने जारी किया फरमान

स्कूल का संचालन बंद करने की उठी मांग

बकायदा अभिभावकों व बच्चों को सूचना दिए जाने वाले ग्रुप में स्पष्ट निर्देश जारी कर बच्चों को स्कूल से लेकर घर तक पार्क से लेकर पार्टी तक होली मनाने से न केवल मना किया गया बल्कि फरमान जारी हुआ कि यदि ऐसा किसी ने किया तो उसे परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा. जबकि होली दीपावली दशहरा हम हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है. चंद्रमणि पाण्डेय ने जिलाधिकारी बस्ती व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग किया कि ऐसे विद्यालय का तत्काल मान्यता प्रत्याहरण कर संचालन बंद कराया जाए वरना जागृत हिन्दू समाज आन्दोलन को बाध्य होगा.

स्कूल मैनेजमेंट ने नहीं की कोई बात

वहीं विश्व हिंदू महासंघ ने भी स्कूल के इस निर्देश का पुहजोर विरोध किया है और उक्त आदेश को वापस लेने व प्रशासन ने स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है. वहीं स्कूल का पक्ष लेने के लिए हमने कई बार प्रयास किया मगर स्कूल मैनेजमेंट की तरफ से कोई बात करने को तैयार नहीं हुआ. जब कि बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा मामले की जानकारी हुई है, स्कूल से बात कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के लिए महाआरती, 11 लीटर दूध से हुआ महादेव का दुग्धाभिषेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
Amroha News: तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget