एक्सप्लोरर

Viral Fever: यूपी के इस जिले में भी तेजी से फैल रहा वायरल फीवर, मरीज बच्चों की संख्या में हुआ इजाफा

Ballia Viral Fever: बलिया (Ballia) जिला अस्पताल में वायरल बुखार से पीड़ित भर्ती होने वाले मरीज बच्चों की संख्या में इजाफा हुआ है. यहां इलाज (Treatment) बाल रोग विशेषज्ञ के जरिए किया जा रहा है. 

Viral Fever in Ballia: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलिया (Ballia) जिले में भी बच्चों में वायरल फीवर (Viral Fever) तेजी से फैल रहा है. जिला अस्पताल में वायरल बुखार से पीड़ित भर्ती होने वाले मरीज बच्चों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. जिला अस्पताल की ओपीडी हो या पीडियाट्रिक वॉर्ड, वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की पहले की तुलना में 25 प्रतिशत संख्या बढ़ गई है. जिला अस्पताल के ओपीडी में वायरल फीवर के शिकार मरीजों के परिजनों भारी भीड़ जुटी हुई है. वहीं, ओपीडी (OPD) में अपने मरीज को दिखाने के लिए परिजनों को घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार करना पड़ रहा है. वहीं, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की मानें तो जिला अस्पताल में आने वाले वायरल फीवर के शिकार भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या पहले से बढ़ी है. यहां इलाज बाल रोग विशेषज्ञ के जरिए किया जा रहा है. 

अस्पताल में स्टाफ की कमी है
बलिया जिला अस्पताल में छोटे-छोटे बच्चों को बाल रोग चिकित्सक से दिखाने के लिए लोग अपने नंबर का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. यहां वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों के इलाज के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. लोगों का कहना है कि बच्चों को बुखार आ रहा है और वो डॉक्टर को दिखाने के लिए आए है. लोगों का ये भी कहना है कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है.

बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित हैं
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वीपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पाल के बच्चा वार्ड में इलाज के लिए भर्ती बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित हैं. बढ़ते हुए वायरल बुखार के शिकार बच्चों की संख्या को लेकर उन्होंने कहा कि अस्पताल में कुछ वायरल फीवर के मरीज आ रहे हैं, इस समय मामले कुछ बढ़े भी हैं. पहले जितने मरीज आते थे उससे 10 प्रतिशत ज्यादा मरीज आ रहे हैं. इलाज की पूरी व्यवस्था है. इस समय 16 बच्चे पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती हैं और पेडिएक्ट्रीशियन उनका इलाज कर रहे हैं. इस समय वार्ड फुल है. डेंगू के लिए 10 बेड की व्यवस्था की गई है. पिछले महीने डेंगू के 2 मरीज आए थे लेकिन इस महीने डेंगू का कोई मरीज नहीं आया है. 

अस्पताल प्रशासन छिपा रहा है आंकड़े 
वायरल बुखार का शिकार होकर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किए गए मरीज बच्चों की संख्या को लेकर सीएमएस और बाल रोग विशेषज्ञ के बयानों में अंतर है. कहीं ना कहीं भर्ती मरीजों के आंकड़ों को अस्पताल प्रशासन छिपा रहा है. बाल रोग विशेषज्ञ की मानें तो ओपीडी में सर्दी, जुकाम और बुखार के ये मरीज पहले से 25 फीसदी बढ़े हैं. भर्ती मरीजों की संख्या भी 25 प्रतिशत बढ़ी है. 

ये भी पढ़ें: 

Kisan Mahapanchayat: किसान महापंचायत के लिए बागपत में हुई किसानों की पंचायत, कहा- हर फैसले का करेंगे समर्थन

Sambhal News: सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने आखिर क्यों कहा-मैं नींव का पत्थर हूं, अगर हटा तो इमारत गिर जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
कांवड़ियों पर फूलों की बारिश, CM योगी के स्वागत से झूम उठे शिवभक्त
SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर
SRN अस्पताल का नाम ठाकुर रोशन सिंह करने की मांग, प्रयागराज में लगे पोस्टर
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
नशे के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिला जनता का साथ, जन भवन से निकली साइकिल रैली
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget