एक्सप्लोरर

Kisan Mahapanchayat: किसान महापंचायत के लिए बागपत में हुई किसानों की पंचायत, कहा- हर फैसले का करेंगे समर्थन

Kisan Mahapanchayat: किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए खाप पंचायत भी एकजुट हो गई हैं. बागपत में किसानों ने पंचायत कर हर फैसले के समर्थन का एलान किया.

Bagpat News: संयुक्त किसान मोर्चा (Samyukt Kisan Morcha) के आह्वान पर कल मुजफ्फनगर में होने वाली किसान महापंचायत (Kisan Mahapanchayat) को सफल बनाने के लिए आज बागपत (Bagpat) के दोघट कस्बे में किसानों की पंचायत हुई, जिसमें हरियाणा से आए खाप चौधरियों और किसानों ने भी भाग लिया. किसान नेता और खाप चौधरियों ने साफ कहा कि, नौ महीने हो गए हैं, किसान दिल्ली बार्डर पर बैठा हुआ है. सरकार सुन नहीं रही है, कल देश की सबसे बड़ी पंचायत मुजफ्फरनगर में हो रही है. किसान अपने साधनों से महापंचायत में पहुंचेंगे और सरकार को अपनी ताकत का अहसास कराएंगे. पंचायत में किसान मोर्चा जो भी फैसला लेगा खाप पंचायतें उसका समर्थन करेंगी.  

खाप पंचायतें करेंगी समर्थन

हरियाणा से पहुंचे देश खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह भी आये हैं. सभी खाप चौधरी का कहना है कि, किसान मोर्चा जो भी फैसला लेगा, खाप पंचायतें पूरी तरह से समर्थन करेंगी. नौ-दस महीने से जो बात केंद्र सरकार कह रही है, किसानों की मांगों को माने, तीनों कानून रद्द करे, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाये, इसके लिए किसानों की जो पंचायत है देश की सबसे बड़ी पंचायत होगी. हरियाणा में हमने सभी 22 जिलों में हर गांव में बड़े गांव से 10 गाड़ी, तो कहीं 5 और कहीं 2 गाड़ियों की व्यवस्था की गई है. हरियाणा से जो लगते हुए गांव हैं, उनमें ट्रैक्टरों से उत्तर प्रदेश के जो लोग हमें बता रहे है यहां से भारी भीड़ ट्रैक्टरों में उमड़ेगी और ये हिन्दुतान की किसानों की सबसे बड़ी पंचायत होगी.

शक्ति प्रदर्शन

पंचायत में आए किसान धर्मेंद्र राठी ने कहा कि, सरकार सुन नहीं रही है, नौ दस महीने हो गए हैं, किसान प्रदर्शन कर रहे हैं. सरकार को दिखा रहे हैं देख लो कितनी जनता दुखी है. मुजफरनगर से अगर सरकार को अंदाजा नहीं होगा, सरकार को दिखाने के लिए बारिश में खराब मौसम के चलते भी वहां जाएंगे. सरकार को चेता रहे हैं कि, सरकार केवल व्यपारियों की सुन रही है, सारा किसान और मजदूर दुखी है. उनका कहना है कि, गैस बहुत महंगी हो गयी है, तेल की कीमतें बढ़ा दी हैं, बिजली के रेट बढ़ा दिया, सबका रेट बढ़ेगा, किसानों का रेट नहीं बढ़ेगा. अगर मुजफरनगर में देख कर के प्रधानमंत्री को फिर भी नहीं दिखाई दे कि, जनता दुखी होकर बारिश में पड़ी है, फिर भी नहीं दिखाई देता तो ऐसे प्रधानमंत्री को गद्दी पर बैठने का कोई हक नहीं है. किसानों के अपने सधान हैं, सभी ने अपने खर्चे से बाइक, ट्रैक्टर, कार, बस जो भी मिल रहा है, उसी से जाएंगे. यहां राशन की व्यवस्था है, कोई दिक्कत नहीं है.  

किसान परेशान है

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के भांजे ने कहा कि, पंचायत इसलिए रखी है कि, किसान बहुत ज्यादा परेशानी में है. साल 1987 में 22 रुपये से 35 रुपये किया था बिजली का बिल, उस को लेकर भारतीय किसान यूनियन का गठन हुआ था, रोकथाम की थी. अब सभी चीजें बढ़ा दी हैं. डीजल, पेट्रोल बिल, सभी चीजें बढ़ा दी हैं. सरकार की नीति ऐसी है कि ये जमीन छीनकर पूंजीपतियों को दे दो.  योजना पहले भी थी तब सर छोटूराम ने रोकथाम की थी. चौधरी चरण सिंह ने रोक थाम की थी. अब ये किसान आंदोलन अड़ा हुआ है. इसी मामले को लेकर कल मुजफरनगर में पंचयात है.

ये भी पढ़ें.

यूपी के इस बड़े अधिकारी ने किया फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, बोले- नहीं छिपा रहे मौत के आंकड़े 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् के विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
'माल खाए खसम का...', वंदे मातरम् का विरोधियों पर भड़के योगी के मंत्री
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर
आजम खान पर कार्रवाई करने वाले IAS की UP से विदाई? 8वें एक्सटेंशन पर नजर

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget