एक्सप्लोरर

Sambhal News: सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने आखिर क्यों कहा-मैं नींव का पत्थर हूं, अगर हटा तो इमारत गिर जाएगी

Sambhal News: संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीक उर रहमान बर्क ने इशारों इशारों में अपने विरोधियों पर निशाना साधा है. उन्होंने एक शेर के जरिये अपनी बात कही.

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabada) में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संभल से सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान बर्क़ (Shafiqur Rahman Barq) ने सपा कार्यकर्ताओं से कहा कि, मैं संभल से अपने पोते जियाउर रहमान बर्क़ को विधानसभा चुनाव लड़ाऊंगा. डॉक्टर शफीक उर रहमान बर्क ने एक शेर सुनाते हुए कहा कि, मैं नींव का पत्थर हूं अगर मैं हटा तो इमारत गिर जाएगी. 

इकबाल महमूद के बीच रहती है गुटबाजी

दरअसल, समाजवादी पार्टी के सांसद शफीक उर रहमान बर्क संभल के रहने वाले हैं. संभल में ही समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब इकबाल महमूद रहते हैं. पिछले चुनाव में शफीक उर रहमान बर्क़ ने समाजवादी पार्टी के मुकाबले में अपने पोते जियाउर रहमान बर्क़ को एमआईएम के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ाया था और वह दूसरे स्थान पर रहे थे. समाजवादी पार्टी में संभल में शफीक उर रहमान बर्क़ और इकबाल महमूद के बीच गुटबाजी रहती है. इसीलिए इस बार शफीक उर रहमान बर्क़ मंच से अपने पोते के चुनाव लड़ने का ऐलान करते हुए चेतावनी दे रहे हैं कि, मैं नींव का पत्थर हूँ और अगर अलग हुआ तो इमारत गिर जाएगी.

सपा के लिए चुनौती

बर्क़ के इन अल्फाज पर गौर किया जाए तो यह समाजवादी पार्टी के लिए खुला चैलेंज है. अब देखना यह होगा कि संभल विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी क्या मौजूदा विधायक नवाब इकबाल महमूद को ही दोबारा टिकट देती है या फिर सांसद शफीक उर रहमान बर्क़ के दबाव में पार्टी उनके पोते जियाउर रहमान बर्क़ को संभल से अपना प्रत्याशी बनाती है. 

सरकार को दी चुनौती 

सपा सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान बर्क़ ने कहा कि, मैं उम्र में मुलायम सिंह यादव से भी बड़ा हूं और हम दोनों ने साथ-साथ राजनीतिक सफर किया है. शफीक उर रहमान बर्क़ ने कहा कि, लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में मैं उम्र में सबसे बड़ा हूं. तालिबान के सवाल पर शफीक उर रहमान बर्क़ ने कहा कि मुझ पर देशद्रोह का मुकदमा लिख दिया गया लेकिन अगर हिम्मत है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखाए. मैं कोई देशद्रोही नहीं हूं, हिम्मत है तो मुझे फांसी के तख्ते पर चढ़ा दें. बर्क़ ने कहा कि, हम देश के मालिक हैं, हमने इस देश पर 700 साल तक हुकूमत की है हम देश के वफादार हैं.

ओवैसी के आने से नहीं होगा नुकसान

बर्क़ ने कहा कि ओवैसी के आने से यूपी में सपा को कोई नुकसान नहीं होगा और आने वाले समय मे यूपी में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे. बर्क़ ने कहा कि भाजपा ने कोई अच्छा काम नहीं किया है. मुसलमानों के साथ देश में मॉब लिंचिंग हो रही है. हम कोई भाजपा मोदी या योगी के गुलाम नहीं हैं, हम इस देश के मालिक भी हैं, हमे यहीं रहना है और यहीं मरना है. देश के लिए काम करना है हम इस देश के टुकड़े टुकड़े नहीं होने देंगे.

ये भी पढ़ें.

Kisan Mahapanchayat: किसान महापंचायत के लिए बागपत में हुई किसानों की पंचायत, कहा- हर फैसले का करेंगे समर्थन

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
'ये एक सांसद के विशेषाधिकार का हनन...', क्यों बोले अखिलेश?
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget