एक्सप्लोरर

यूपी के संतकबीरनगर में नदी के जलस्तर बढ़ने से परेशान गांववासी, प्रशान पर लगाया मदद ना करने का आरोप

यूपी के संतकबीरनगर में घाघरा नदी उफान पर है. नदी के जलस्तर बढ़ने से गांव वासियों को परेशानियोंं का सामना करना पड़ रहा है. गांव वासियों का आरोप है उन्हें प्रशासन की तरफ से किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है.

संतकबीरनगर: जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र की प्रमुख नदियों में से एक घाघरा नदी अपने उफान पर है. नदी के बढ़े जलस्तर की जद में आये दर्जनों गांव पूरी तरह से मैरुंड हो चुके है. मैरुंड हो चुके गांवों की बिजली काट दी गई है. बिजली काटे जाने से सभी बाढ़ प्रभावित गांव अंधेरे में डूबे हुए है.

ऐसे मुश्किल हालात में बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को आवश्यक राहत सामग्री के साथ मिट्टी का तेल उपलब्ध कराने का प्रशासनिक दावा उस वक्त फेल होता नजर आया जब हमारी टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंची. उन ग्रामीणों से बातचीत की जो बाढ़ प्रभावित गांवो के रहने वाले हैं जिन्हें दो वक्त की रोटी के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

सरकारी सहायता के रूप में सड़ा खाद्य सामग्री पाने वाले बाढ़ पीड़ितों में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है, ग्रामीणों के मुताबिक बिजली काट दी गई है. रोशनी के लिए और खाना पकाने के लिए मिट्टी का तेल अबतक नही मिला, ना प्लास्टिक की पन्नी मिली और ना ही कोई अन्य सरकारी सहायता. ऐसे में बाढ़ से परेशान तमाम ग्रामीण खुद की और परिवार की जिंदगी बचाने के लिए अपने घरों को छोड़ बन्धो पर शरण लिए हुए है.

बाढ़ ग्रस्त इलाकों कटहा, गुनवतिया, ढोलवजा, गायघाट, सियर कला, सरैया, खड़गपुर,चकदहा, दौलतपुर आदि समेत दर्जनों गांव के ग्रामीण लगातार हो रही कटान को देख डरे सहमे है. वे अपने घरों को छोड़ रिश्तेदारों के घर और बन्धो पर रहकर गुजारा कर रहे है. ग्रामीणों के मुताबिक उनके जानवर भी भूखे मर रहे है क्योंकि प्रशासन ने जानवरों के चारे के लिए भी कोई व्यवस्था नही कराई है.

पूरे मामले पर एडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है. पहले बाढ़ से 22 गांव प्रभावित थे जिनमे कुछ गांव और बाढ़ से प्रभावित हुए है. प्रभावित गांव के लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है. बाढ़ प्रभावित इलाकों में नाव की सुविधा के साथ मेडिकल कैम्प भी लगाए गए हैं. इसके साथ ही साथ लोगों में राशन किट और तिरपाल बंटवाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें.

इलेक्शन कमिश्नर अशोक लवासा ने दिया पद से इस्तीफा, जानिए उनके बारे में सबकुछ

सरकार ने कहा: कोरोना वैक्सीन कब तक आएगी ये कहना मुश्किल, एक वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में पहुंचा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
ग्रीन हाइड्रोजन का हब बनेगा यूपी, जापान से हुआ समझौता
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
'अखिलेश यादव डिप्रेशन...', ओम प्रकाश राजभर ने सपा चीफ पर साधा निशाना
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
राजस्थान पुलिस ने यूपी के कांस्टेबल को भेजा जेल, जानें मामला
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य
'नेताजी की कमाई, सपा बहादुर ने गंवाई', अखिलेश पर बरसे केशव प्रसाद मौर्य

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget