एक्सप्लोरर

इलेक्शन कमिश्नर अशोक लवासा ने दिया पद से इस्तीफा, जानिए उनके बारे में सबकुछ

अशोक लवासा 1980 बैच के IAS ऑफिसर हैं. IAS बनने से पहले वो दिल्ली यूनिवर्सिटी में अगस्त 1978 से दिसंबर 1979 तक लेक्चरर रहे हैं.

नई दिल्ली: चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया और वह जल्द ही एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे. आयोग के सूत्रों ने यह जानकारी दी. लवासा दिवाकर गुप्ता की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त को खत्म हो रहा है. यानी अब वो मुख्य चुनाव आयुक्त नहीं बनेंगे.

बता दें कि लवासा मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के बाद दूसरे सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं. यानी अरोड़ा के बाद लवासा मुख्य चुनाव आयुक्त बन सकते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

गौरतलब है कि लवासा को जनवरी 2018 में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था. लवासा इससे पहले वित्त सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में सचिव और नागरिक उड्डयन सचिव आदि पदों पर काम कर चुके थे.

1980 बैच के IAS हैं अशोक लवासा

अशोक लवासा 1980 बैच के IAS ऑफिसर हैं. आइएस बनने से पहले वो दिल्ली यूनिवर्सिटी में अगस्त 1978 से दिसंबर 1979 तक लेक्चरर रहे. दिसंबर 1979 से जुलाई 1980 तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के तौर पर भी काम किया.

बता दें कि अशोक लवासा उस समय चर्चा में आए थे जब 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को आचार संहिता के उल्लंघन मामले में क्लीन चीट मिलने का मामला सामने आया था. बताया जाता है कि भाषण पर शिकायत को लेकर लवासा की राय अलग थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सब याद रखा जाएगा’, भारी ड्रामे के बाद पुलिस ने राहुल-प्रियंका को हटाया, देखें वीडियो
‘सब याद रखा जाएगा’, भारी ड्रामे के बाद पुलिस ने राहुल-प्रियंका को हटाया, देखें वीडियो
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
दिल्ली पुलिस की हिरासत में राहुल और प्रियंका गांधी, खत्म कराया गया धरना
दिल्ली पुलिस की हिरासत में राहुल और प्रियंका गांधी, खत्म कराया गया धरना
INDIA Bloc March Live: राहुल-प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, खाली कराया आकाशवाणी भवन
Live: राहुल-प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया, खाली कराया गया आकाशवाणी भवन

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
शिवपाल यादव का दावा, 'BJP सरकार की उल्टी गिनती शुरू, INDIA गठबंधन...'
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
Embed widget