एक्सप्लोरर

सरकार ने कहा: कोरोना वैक्सीन कब तक आएगी ये कहना मुश्किल, एक वैक्सीन का ट्रायल तीसरे चरण में पहुंचा

देश में एक ओर कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सभी की नज़रे कोरोना वैक्सीन पर टिकी हुई है. ऐसे मेंं सरकार ने साफ कर दिया है कि अभी कोरोना वैक्सीन आने में समय लगेगा.

नई दिल्ली: भारत में बनी वैक्सीन के लिए अभी देश के लोगों को लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है.सरकार ने ये साफ़ किया है कि कोरोना महामारी के ख़िलाफ़ वैक्सीन आने में अभी वक़्त लगने वाला है और इसलिए इसके अविष्कार की कोई तारीख़ बताना उचित नहीं है. वैक्सीन पर बनी राष्ट्रीय एक्सपर्ट कमिटी के प्रमुख डॉ वी के पॉल ने बताया कि ये एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है जिसमें एक तय समय लगता है.

कोरोना पर सरकार के साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ वी के पॉल ने कहा कि भारत में फ़िलहाल तीन वैक्सीन पर काम हो रहा है. उन्होंने जानकारी दी कि उसमें से एक वैक्सीन का पहले और दूसरे चरण का ट्रायल पूरा हो चुका है और कल से तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हो जाएगा. डॉ पॉल के मुताबिक़ बाक़ी दो वैक्सीन का ट्रायल पहले और दूसरे चरण में हैं. डॉ पॉल ने ये बताने से परहेज किया कि तीसरे चरण का ट्रायल कब तक पूरा हो पाएगा. उन्होंने इतना ज़रूर बताया कि तीसरे चरण के ट्रायल में बाक़ी दो चरणों की तुलना में लंबा समय लगता है और इसमें चार से छह हफ़्ते का समय लग सकता है.

डॉ पॉल ने इस बात को भी रेखांकित किया कि वैक्सीन का ट्रायल असफल होने की भी संभावा रहती है. हालांकि उन्होंने इतना ज़रूर कहा कि अभी तक वैक्सीन का परीक्षण सही दिशा में चल रहा है. हाल के दिनों में कुछ ऐसे मामले आए हैं जिसमें कोरोना से ठीक हुए मरीज़ों में दूसरी परेशानियां पैदा हो जा रही हैं. इस मुद्दे पर डॉ पॉल ने कहा कि सरकार ने भी इस इस ट्रेंड पर ध्यान दिया है.

उन्होंने कहा कि ऐसे मामले सामनेआए हैं जिनमें कोरोना के बाद शरीर के अन्य अंगों में कुछ परेशानियां देखी गई हैं लेकिन ये एक लगातार विकसित होने वाली स्थिति है. ऐसे में इसपर कुछ भी पक्का कहना अभी थोड़ा मुश्किल है.

यह भी पढ़ें.

अशोक लवासा ने चुनाव आयुक्त के पद से इस्तीफा दिया, जल्द ही ADB उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ये 5 गलतियां महाराष्ट्र सरकार को पड़ी भारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले-- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
अग्निवीरों पर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CJP के सौरव दास बोले-- मास्टरस्ट्रोक यू-टर्न!
सोनम वांगचुक के स्कूल को केंद्र ने दिया नोटिस, भड़की CJP, दीपके बोले- 'हमारे पास ऐसी...'
सोनम वांगचुक के स्कूल को केंद्र ने दिया नोटिस, भड़की CJP, दीपके बोले- 'हमारे पास ऐसी...'
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
ईरान से जंग छेड़कर हारे ट्रंप? रिजल्ट के बाद दिया जवाब, बोले- 'मौका मिला तो...'
Explained: पछले 9 महीनों में 3,220 मौत, 42 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, भारत में मौसम को लेकर CSE की डरावनी रिपोर्ट
Explained: पछले 9 महीनों में 3,220 मौत, 42 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, भारत में मौसम को लेकर CSE की डरावनी रिपोर्ट

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
Embed widget