एक्सप्लोरर

Vijayadashami 2023: 'मोदी सरकार के लिए आईना है मोहन भागवत का भाषण', कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना

Prayagraj News: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) के भाषण पर कांग्रेस (Congress) की प्रतिक्रिया सामने आई है. सांसद प्रमोद तिवारी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा.

Pramod Tiwari on RSS Chief Mohan Bhagwat Speech: कांग्रेस ने विजयादशमी (Vijayadashami 2023) पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के भाषण की आड़ में बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया है. राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोहन भागवत ने मणिपुर जैसे संवेदनशील मुद्दे का भाषण में जिक्र कर मोदी सरकार को आईना दिखाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि ज्वलंत मुद्दों की चर्चा कर संघ प्रमुख ने इशारों-इशारों में बीजेपी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए.

विजयादशमी पर मोहन भागवत का भाषण

प्रमोद तिवारी का कहना है कि मोहन भागवत ने भारत के विकास में पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू से लेकर वर्तमान पीएम मोदी तक का योगदान नजर आता है. आजादी के बाद देश की बदहाल आर्थिक स्थिति का जिक्र कर मोहन भागवत ने बड़ी बात कही है. प्रमोद तिवारी के मुताबिक संघ प्रमुख ने भाषण में मणिपुर की चर्चा कर मोदी सरकार की नाकामी याद दिलाई है. उन्होंने इशारों-इशारों में पीएम मोदी को मणिपुर जाने की वकालत की है.

कांग्रेस बोली- मोदी सरकार के लिए आईना

मोहन भागवत ने भाषण में कहा कि मणिपुर की शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए मोदी सरकार ने काम नहीं किया. प्रमोद तिवारी का कहना है कि संघ प्रमुख भागवत ने मणिपुर हिंसा मामले में सरहद पार की बाहरी ताकतों का जिक्र किया. उन्होंने उपद्रव फैलाने के पीछे विदेशी ताकतों की तरफ से साजिश रचे जाने की आशंका जताई है. प्रमोद तिवारी ने बाहरी ताकतों की दखलअंदाजी को गंभीर विषय माना है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नाकामी को दर्शाता है.

सरहद की रक्षा करना और बाहरी ताकतों को हिंसा फैलाने से रोकने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होती है. प्रधानमंत्री मोदी स्थानीय सरकार की कानून व्यवस्था बनाने रखने की जिम्मेदारी कहकर नहीं बच सकते. उन्होंने कहा कि भाषण में मोहन भागवत ने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री मोदी का नाम नहीं लिया. लेकिन गृहमंत्री को मणिपुर जाने की नसीहत देकर तस्वीर साफ कर दी है. संघ प्रमुख भागवत ने राम मंदिर के जरिए देश का गौरव बढ़ाने की बात कही है.

प्रमोद तिवारी को भागवत की बात से इंकार नहीं है. रामलला के मंदिर पर कतई राजनीति नहीं होनी चाहिए. राम मंदिर निर्माण का श्रेय सुप्रीम कोर्ट को जाता है. 22 जनवरी को राम मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमोद तिवारी ने पीएम मोदी को शिरकत नहीं करने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी राजनीतिक दल की नुमाइंदगी करते हैं. राम मंदिर का लोकार्पण कार्यक्रम राष्ट्रपति के हाथों होना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने हमेशा राम मंदिर के नाम पर राजनीति की है.

बीजेपी के लिए भगवान राम का मंदिर कभी आस्था का विषय नहीं रहा, बल्कि उसने हमेशा चुनावी मुद्दा बनाकर रखा. यही वजह है कि केंद्र में पूर्ण बहुमत और 22 राज्यों में सरकार होने के बावजूद बीजेपी ने कानून बनाकर मंदिर का निर्माण नहीं कराया. प्रमोद तिवारी के मुताबिक अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम राम का मंदिर बन रहा है. इसलिए सभी काम अब मर्यादा के मुताबिक होने चाहिए. गरीबों को न्याय मिलना चाहिए. देश से महंगाई और बेरोजगारी खत्म होनी चाहिए. नफरत की सियासत पर विराम लगना चाहिए. 

UP Politics: बिहार तक पहुंची अखिलेश यादव को भावी प्रधानमंत्री बताने की गूंज, क्या बोले तेजस्वी यादव?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget