एक्सप्लोरर

बागपत पुलिस के एनकाउंटर पर उठे सवाल, अलग-अलग वीडियो के सामने आने से हुई फजीहत

यूपी की बागपत पुलिस ने एक व्यापारी से लूट करने वाले बदमाशों को एनकाउंटर के दौरान पकड़ा. इस बीच दो अलग-अलग वीडियो के सामने आने से मुठभेड़ संदेह के घेरे में आ गई है.

बागपत: धड़ाधड़ एनकाउंटर कर वाहवाही लूट रही यूपी पुलिस जल्दबाजी में कुछ ऐसा कर बैठी कि अब एनकाउंटर पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. इसी घटना के संबंध में दो वीडियो वायरल हो रहे हैं. जिनमें एक वीडियो में पुलिस आरोपित बदमाश और पीड़ित व्यापारी के साथ खड़ी है और व्यापारी से लूटा गया लाइसेंसी पिस्टल और बदमाश के पास से बरामद तमंचा दिखा रही है. यह वीडियो दिन के समय का है. इसी घटना का दूसरा वीडियो रात का है, पुलिस इसी बदमाश को मुठभेड़ में घायल दिखाकर उसके साथी को फरार दिखा रही है. बदमाश के पैर में गोली लगी हुई है और दूसरे बदमाश की तलाश की जा रही है. एक ही बदमाश के दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर बागपत कोतवाली पुलिस की फजीहत करा रहे हैं. पुलिस अधिकारी वीडियो वायरल होने के बाद बयान देने से बच रहे हैं.

दिन का वीडियो

दरअसल, 20 मार्च को दिन में गाजियाबाद के लोनी के रहने वाले व्यापारी जोधसिंह बागपत में अपने जानकार के यहां लधवाड़ी गांव में आ रहे थे. वह लाइसेंसी पिस्टल के पास बस में बैठे थे, इसी दौरान एक बदमाश ने उन्हें तमंचा सटा दिया और रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया. व्यापारी ने बदमाश को दबोच लिया और यात्रियों की मदद से उसे 112 पीआरवी पर तैनात पुलिस को सौंप दिया. इस दौरान एक वीडियो भी बनाया गया, जिसमें दो तीन सिपाही, एक बदमाश और पीड़ित व्यापारी खड़ा है. बदमाश का तमंचा और व्यापारी की रिवाल्वर पुलिस लेकर बदमाश से पूछताछ और व्यापारी से घटना की जानकारी ले रही है. गाजियाबाद के ही गांव चिरौड़ी गांव का रहने वाला बदमाश साकिब उर्फ राका पुलिस को बता रहा है कि उसे रिवाल्वर इसलिए छीनना था ताकि वह अपने दो भाइयों के अलावा गांव में एक-दो मर्डर और भी करने की बात कह रहा है. जबकि व्यापारी जोध सिंह आपबीती सुना रहा है.

रात का वीडियो 20 मार्च की रात पुलिस ने दावा किया कि, लोनी के रहने वाले व्यापारी जोध सिंह बस से अपने जानकार के यहां लधवाड़ी गांव में आ रहे थे. दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर और पर्स छीन लिया है. पीड़ित ने समय रहते पुलिस को जानकारी दी तो पुलिस ने आनन-फानन में बदमाशों की घेराबंदी कर दी. इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया. जबकि उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है. इस संबंध में सीओ बागपत ने भी घटनास्थल पर जाकर अपना बयान दिया.

ये भी पढ़ें.

उत्तराखंड: सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी-कांग्रेस ने कसी कमर, नामों पर मंथन जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
लखनऊ के फैजुल्लागंज को बाढ़ से बचाने का बना प्लान, बनेगा तटबंध
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
पवन सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने लगाया जुर्माना; पेशी का आदेश
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना
शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के ड्राइवर ने खोले कई राज, अमीरों को बनाती थी निशाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget