एक्सप्लोरर

Video: बागपत का 'चाट युद्ध' याद है? अब देखो मथुरा का 'लस्सी युद्ध', दुकानदारों में चले लाठी-डंडे

UP Viral Video: मथुरा से अनोखी घटना सामने आई है, जहां पर बरसाना के राधा रानी मंदिर के मुख्य मार्ग पर लस्सी बेचने वाले दो दुकानदारों में लस्सी के ग्राहकों को अपनी- अपनी तरफ बुलाने को लेकर विवाद हो गया.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में जुलाई 2025 में हुई एक अनोखी घटना ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, जिसे लस्सी युद्ध के नाम से भी जाना जा रहा है. यह घटना बरसाना के सुदामा चौक में राधा रानी मंदिर के मुख्य मार्ग पर 28 जुलाई को हुई, जहां लस्सी बेचने वाले दो दुकानदारों में लस्सी के ग्राहकों को अपनी-अपनी तरफ बुलाने को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों दुकानदारों ने एक दूसरे पर जमकर वार किया.

यह घटना 2021 में बागपत में चाट बेचने वालों के बीच हुए प्रसिद्ध चाट युद्ध की याद दिलाती है, जिसने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी थी. मथुरा के इस लस्सी युद्ध में कुल्हड़ हथियार के रूप में इस्तेमाल किए गए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

महिला ने भी कुल्हड़ फेंककर हमले में हिस्सा लिया

बता दें कि ग्राहकों को अपनी-अपनी दुकान की ओर बुलाने को लेकर शुरूआती तकरार हुई. यह तकरार इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों और कुल्हड़ों से हमला कर दिया. वायरल वीडियो में दिखता है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कुल्हड़ फेंक रहे हैं. लाठी-डंडे और पत्थर भी चले, जिससे सड़क पर युद्ध का माहौल बन गया. वीडियो में एक महिला भी दिखाई दे रही है महिला ने भी कुल्हड़ फेंककर हमले में हिस्सा लिया.

सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस झड़प में एक महिला को चोटें आई, जिन्हें तत्काल मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया. सौभाग्यवश, कोई बड़ा हताहत नहीं हुआ. लेकिन घटना ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में दहशत फैला दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल रहा. पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया, ताकि कोई घटना दोबारा न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget