एक्सप्लोरर

UP Politics: अजय राय को लेकर राजेश मिश्रा ने किया बड़ा दावा, कहा- कांग्रेसी नहीं करेंगे वोट

UP Election News: पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कांग्रेस के उम्मीदवार अजय राय को लेकर कहा कि उनकी इस बार जमानत जब्त के साथ - साथ करारी हार भी होगी. कांग्रेस पार्टी को पोलिंग एजेंट तक नहीं मिलेगा.

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहें है. वह तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ वाराणसी से लोकसभा चुनाव मैदान में उतर रहे हैं. इसी बीच कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और वाराणसी लोकसभा सीट से 2004 - 2009 के बीच सांसद रहे डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस बार तो वह और करारी हार हारने जा रहे हैं. इसी बीच अजय राय ने वाराणसी सीट को लेकर कहा है कि काशी की जनता के आशीर्वाद से वह प्रधानमंत्री मोदी को दोबारा गुजरात भेजेंगे. 

उन्होंने कहा कि हमने संकल्प लिया है कि मोदी जी को वाराणसी से 10 लाख से अधिक वोटों से जीताने का और पूर्व में हमने वाराणसी सहित पूर्वांचल की सीटों पर कांग्रेस पार्टी के लिए काम किया है. इसीलिए फ़िर विश्वास के साथ कह रहा हूं कि 2024 लोकसभा चुनाव में वाराणसी से कांग्रेस पार्टी को पोलिंग एजेंट तक नहीं मिलेगा. हम घर-घर जाकर वाराणसी में मूलभूत सुविधाओं के अभाव और सरकार की जनता विरोधी नीतियों को लोगों को बताएंगे. और इस चुनावी रण में कांग्रेस के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के भी कार्यकर्ता उनके साथ हैं.

 जमानत जब्त के साथ-साथ होगी करारी हार
 भारतीय जनता पार्टी के नेता डॉ राजेश मिश्रा ने एबीपी लाइव से बातचीत के दौरान कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो कुछ भी सोचकर वाराणसी से अपना उम्मीदवार उतारा होगा इसके विषय में हमें कुछ नहीं कहना है. लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी हार होने जा रहीं हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से 10 लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे. इन संकल्प के साथ तैयारी में हम जुटे हैं. अजय राय की बीते  लोकसभा चुनाव में जमानत जब्त हो चुकी है और इस बार तों जमानत जब्त होने के साथ-साथ और करारी हार होगी.

'कांग्रेस तो नहीं सपा वाले ही सिर्फ वोट देंगे उन्हें'
वाराणसी पहुंचने के बाद सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अजय राय ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए एकजुटता का संदेश दिया. इन सवालों का जवाब देते हुए डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा अजय राय को  इस बार जो कुछ वोट मिलना होगा. वह सपा कार्यकर्ताओं का ही मिलेगा. उनकी राह इस बार बहुत मुश्किल है. बीते लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भी उन्हें करारी हार मिल चुकी है. इस बार तों प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को जनता मोहर लगा रही है. वह जीत की गारंटी के साथ-साथ विकास की भी गारंटी है. इसलिए उनके सामने कोई भी नहीं टिकता यह हकीकत है.

ये भी पढ़ें: त्रिवेंद्र सिंह हरिद्वार में नांमाकन से पहले की पूजा अर्चना, कांग्रेस-बीजेपी में कड़ा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget