एक्सप्लोरर

UP News: वाराणसी से अयोध्या के लिए हर 15 मिनट पर मिलेगी बस, महज इतने घंटे में तय होगी दूरी

Varanasi to Ayodhya Bus: क्षेत्रीय प्रबंधन वाराणसी गौरव वर्मा ने कहा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए वाराणसी से अयोध्या के लिए हर 15 मिनट से 30 मिनट पर एक बस सर्विस की शुरुआत की जा रही है.

Varanasi News: आज के समय में अयोध्या और बनारस उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक पर्यटन क्षेत्र बन चुके हैं. दक्षिण भारत के बाद उत्तर प्रदेश घरेलू पर्यटन की दृष्टिकोण से एक बड़ा केंद्र माना जा रहा है. बनारस से अयोध्या की कनेक्टिविटी को और आसान बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा हर 15 मिनट से 30 मिनट में अयोध्या के लिए एक साधारण बस सर्विस शुरू करने की पहल की गई है. इसके अलावा जल्द ही स्पेशल बुकिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को बनारस से अयोध्या 10 से 12 घंटे में दर्शन पूजन कराते हुए वापस घर तक पहुंचाने की भी सुविधा शुरू की जा सकती है.

अयोध्या के लिए हर 15 मिनट पर मिलेगी बस 

क्षेत्रीय प्रबंधन वाराणसी गौरव वर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि वर्तमान समय में वाराणसी से अयोध्या के लिए 24 घंटे में तीन से चार बसें चलती हैं. लेकिन 22 जनवरी अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए वाराणसी से अयोध्या के लिए हर 15 मिनट से 30 मिनट पर एक साधारण बस सर्विस की शुरुआत की जा रही है. इसके अलावा हर 1 घंटे पर बनारस से अयोध्या के लिए AC बस के साथ भी यात्री अपना सफर पूरा कर सकेंगे. दोनों शहर धार्मिक पर्यटन दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है और यहां की कनेक्टिविटी को और आसान बनाना प्रमुख लक्ष्य है.

सुबह अयोध्या पहुंच शाम को वाराणसी लौट सकेंगे श्रद्धालु 

गौरव वर्मा ने यह भी बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के बाद भारी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या और काशी दर्शन पूजन के लिए पहुंचेंगे. इसके अलावा जल्द ही ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को एक ऐसी सुविधा उपलब्ध होगी जिसके माध्यम से उनके आवास के निकटतम स्थल पर एक वाहन सुविधा होगी. जो सुबह अयोध्या के लिए निकलेगी और शाम तक दर्शन पूजन कराकर उन्हें वापस घर तक छोड़ेगी. श्रद्धालुओं के लिए ऐसी बुकिंग सेवा भी जल्द उपलब्ध होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ़ः मेले में विवाद के बाद युवक को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
गैरसैंण: हंगामे के बीच डेढ़ दिन में विधानसभा सत्र खत्म, 7844 करोड़ का बजट पास
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट! नवंबर के बिल में मिलेगी इतनी छूट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget