एक्सप्लोरर

UP Politics: सपा-कांग्रेस विवाद पर संजय निषाद की प्रतिक्रिया, I.N.D.I.A गठबंधन को बताया बिन दूल्हे की बारात

Varanasi News: वाराणसी पहुंचे कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जनता एनडीए प्रत्याशियों को जीत का सेहरा बांधेगी. उन्होंने आजम खान पर भी प्रतिक्रिया दी.

UP Politics: कांग्रेस-सपा विवाद (Congress SP Conflict) में बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए (NDA) के सहयोगी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) भी कूद गए हैं. विवाद की आड़ में उन्होंने इंडिया गठबंधन (I.N.D.I.A. Alliance) पर तंज कसा. संजय निषाद ने विपक्षी मोर्चा को बिन दूल्हे की बारात बताया. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विपक्षी नेता एक मंच पर इकट्ठा हुए हैं. वाराणसी (Varanasi) पहुंचे संजय निषाद ने आगामी लोकसभा चुनाव पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एनडीए गठबंधन को देशभर में 300 से ज्यादा सीट मिलने का दावा किया. संजय निषाद ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जनता एनडीए प्रत्याशियों को जीत का सेहरा बांधेगी.

'ओबीसी आरक्षण पर भाषण से विपक्ष बना रहा मूर्ख'

जातीय जनगणना के मुद्दे पर उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लिया. संजय निषाद ने कहा कि ओबीसी आरक्षण पर भाषण से लोगों को मूर्ख बनाया जा रहा है. विपक्ष को किसी भी जाति की भलाई से मतलब नहीं है. उन्होंने संवैधानिक दायरे में आरक्षण के साथ जनगणना कराए जाने की वकालत की. संजय निषाद ने कहा कि मेडिकल, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में जाति के अनुसार आरक्षण मिलता है. लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष जनगणना को मुद्दा बना रहा. उन्होंने पूर्व की सरकारों पर पिछड़ों की हकमारी का आरोप लगाया.

बाप-बेटे को जेल शिफ्ट करने पर बोले संजय निषाद

उन्होंने कहा कि निषाद समुदाय को धोखे से ओबीसी की श्रेणी में डाल दिया गया. एक बार फिर जातीय जनगणना की मांग के जरिए धोखा देने का काम किया जा रहा है. आजम खान मामले में संजय निषाद ने बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि पिता-पुत्र को अलग-अलग जेलों में शिफ्ट नियमों के तहत किया गया. संजय निषाद ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार का बचाव किया. उन्होंने विपक्ष पर नकारात्मक बातें फैलाने का आरोप लगाया. संजय निषाद ने कहा कि बीजेपी सरकार की नीति अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की है. 

Congress Vs SP: 'छुटभैय्या नेता, चिरकुट, हैसियत नहीं...', कब और किस बात को लेकर शुरू हुई सपा-कांग्रेस की रार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
लखनऊ: चेहल्लुम जुलूस को पुलिस की तैयारी पूरी, पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर-दतिया रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले, 'लड्डू तो BJP के अंदर भी...'
उपचुनाव रिजल्ट: अखिलेश यादव बोले- लड्डू तो BJP के अंदर भी बंट रहे
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
CM योगी ने आलम बदी को दी श्रद्धांजलि, 21 पूर्व विधायकों को भी किया याद
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई
जौहर यूनिवर्सिटी: ध्वस्तीकरण पर रोक जारी, 10 Aug को अगली सुनवाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
दो विधायकों के इस्तीफे के बीच बोले सीएम DK शिवकुमार, 'सभी को नहीं…'
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
शादी से पहले ही विवादों में रोनाल्डो का रिश्ता, तलाक हुआ तो हो जाएंगे कंगाल? सामने आया एग्रीमेंट
Embed widget