एक्सप्लोरर

वाराणसी: एबीवीपी को लगा बड़ा झटका, NSUI ने जीता काशी विद्यापीठ में छात्र संघ चुनाव

एनएसयूआई के उम्मीदवारों ने उपाध्यक्ष और महासचिव के पदों पर जीत हासिल की. चुनाव नतीजे से एबीवीपी को बड़ा झटका लगा है. एबीवीपी 2017 में भी छात्र संघ चुनाव हार गई थी.

वाराणसी: कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पैनल ने काशी विद्यापीठ में हुए छात्र संघ चुनाव में अधिकांश सीटों पर जीत दर्ज की है. एनएसयूआई के उम्मीदवारों ने उपाध्यक्ष और महासचिव के पदों पर जीत हासिल की. चुनाव नतीजे से एबीवीपी को बड़ा झटका लगा है. एनसीयूआई के उम्मीदवारों ने संकाय प्रतिनिधि के रूप में भी आठ में से छह सीटें जीती हैं.

एबीवीपी 2017 में भी छात्र संघ चुनाव हार गई थी

एनएसयूआई की जीत और एबीवीपी की हार महत्वपूर्ण है क्योंकि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है. एबीवीपी 2017 में भी छात्र संघ चुनाव हार गई थी. कांग्रेस एनएसयूआई की जीत को 'युवाओं के बदलते मूड के संकेत के रूप में देखती है' और पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों में बड़े लाभ की उम्मीद कर रही है.

बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में केवल एक सीट पर सिमट कर रह गई थी. अब अपनी खोई जमीन को दोबारा हासिल करने के लिए पार्टी एड़ी-चोटी को जोर लगा रही है. पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में सियासी समीकरणों को बदलने व सत्तारूढ़ भाजपा के लिए कांग्रेस को मुख्य चुनौती बनाने की कोशिशों के साथ विभिन्न वर्गों के लिए प्रचार में जुटी हैं.

प्रियंका गांधी लगातार यूपी के दौरे कर रही हैं

प्रियंका गांधी लगातार उत्तर प्रदेश के दौरे कर रही हैं. किसान महापंचायत के माध्यम से वो कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं. ऐसे में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में मिली इस जीत से पार्टी को थोड़ी राहत जरूर मिली होगी.

यह भी पढ़ें-

वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर HC ने जताई नाराज़गी, कहा- बहुसंख्यक लोगों के मूल अधिकारों का किया गया हनन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
देहरादून: राहुल गांधी के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, कांग्रेस भवन कूच के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की
Basti News: बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
बस्ती में चरागाह की जमीन का फर्जी पट्टा, कब्जा रोकने के लिए 100 साल पुरानी जमीन पर लेटे ग्रामीण
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget