एक्सप्लोरर

नव वर्ष पर काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक स्पर्श दर्शन पर रोक

Kashi Vishwanath Temple Darshan: नव वर्ष में महज हफ्ते भर समय रह गया है. नए साल के मौके पर भारी भीड़ को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने दर्शन पूजन के लिए गाइडलाइन जारी की है.

Varanasi News Today: काशी के अलावा दूसरे शहरों में रहने वाले शिव भक्तों की हार्दिक इच्छा होती है कि वे नव वर्ष या प्रमुख त्योहारों पर भगवान विश्वनाथ का दर्शन कर सकें और उनसे सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त कर सकें. नव वर्ष 2025 को लेकर जहां विश्व भर में कई भव्य आयोजनों की तैयारी चल रही है, इस मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन का भी लोग प्लान बना रहे हैं.

इस बार काशी विश्वनाथ मंदिर में नव वर्ष पर रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में मंदिर प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निर्धारित समय अवधि तक बाबा के स्पर्श दर्शन पर रोक लगाई गई है.

'मंदिर सुगम दर्शन के लिए तत्पर'
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा की तरफ से एबीपी लाइव को अहम जानकारी दी. विश्व भूषण मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार, नव वर्ष 2025 शुरुआती दिनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए पहुंचने वाले हैं. 

मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने आगे बताया कि इस मौके पर मंदिर प्रशासन प्रत्येक श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करने के साथ-साथ यह भी आश्वस्त करना चाहता है, सभी श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए मंदिर प्रशासन पूरी तरह तत्पर रहेगा. 

नव वर्ष पर स्पर्श दर्शन पर रोक
नव वर्ष पर भारी भीड़ को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को दर्शन करने में कोई असुविधा न हो, इसलिए 31 दिसंबर से 3 जनवरी तक बाबा के स्पर्श दर्शन पर रोक रहेगी. इस दौरान सभी श्रद्धालु बाबा का झांकी दर्शन कर सकेंगे. मंदिर परिसर में पहुंचने वाले प्रत्येक श्रद्धालु बाबा के गर्भगृह में प्रवेश करके शिवलिंग को स्पर्श करना चाहते हैं. इस दौरान बाबा के गर्भगृह में भीड़ काफी बढ़ जाती है.

3 साल में रिकॉर्ड लोगों ने किए दर्शन
एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार, 13 दिसंबर 2021 से दिसंबर 2024 तक 19 करोड़ से अधिक श्रद्धालु बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंच चुके हैं. प्रमुख तिथि त्योहार पर बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या रोजाना 3 लाख से ऊपर होती है, ऐसे में नव वर्ष के शुरुआती दिनों में संभावना जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंच सकते हैं.

ये भी पढ़ें: संभल जामा मस्जिद से कुछ दूरी पर मिली 900 साल पुरानी बावड़ी, जानें सम्राट पृथ्वीराज चौहान से कनेक्शन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget