एक्सप्लोरर

संभल जामा मस्जिद से कुछ दूरी पर मिली 900 साल पुरानी बावड़ी, जानें सम्राट पृथ्वीराज चौहान से कनेक्शन?

Stepwell in Sambhal: संभल के चंदौसी इलाके में बावड़ी के खोज के लिए खुदाई की जा रही है. अब जामा मस्जिद से महज कुछ दूरी पर मिली लगभग 900 साल पुरानी बावड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है.

Sambhal News Today: उत्तर प्रदेश के संभल इन सुर्खियों में बना है. संभल के चंदौसी इलाके में हालिया दिनों में रानी की बावड़ी की खुदाई चल रही है. इसी तरह से संभल की जामा मस्जिद से सिर्फ तीन किलोमीटर की दूरी पर एक और बावड़ी मिलने का दावा किया जा रहा है. 

बताया जा रहा है कि इस बावड़ी का निर्माण 900 साल पहले सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने कराया था. यह बावड़ी काफी खास था. सम्राट पृथ्वीराज चौहान ने सन् 1180 में बावड़ी का निर्माण कराया था. इस प्राचीन बावड़ी के पास ही बरगद का पेड़ है, जहां पूजा पाठ भी होती है.

जामा मस्जिद से 3 किमी है दूर
यह खास बावड़ी संभल के कबलपुर इलाके में मौजूद शाही जामा मस्जिद से महज 3 किलोमीटर दूर स्थित है. इसी तरह से चंदौसी में भी बावड़ी की खोज जारी है. इन सबके बीच एबीपी न्यूज को अपनी पड़ताल में संभल के भीतर 900 साल पुरानी बावड़ी मिली है.

सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जरिये बनवाई गई इस बावड़ी का निर्माण का तरीका खास है. यह प्राचीन बावड़ी 2 मंजिला है और 5 गलियारे हैं. इसकी ऊंचाई लगभग 15 फीट है. संभव है कि समय बीतने के साथ बावड़ी वीरान होती गई. यही वजह है कि आज बावड़ी तो मौजूद है, लेकिन बावड़ी का कुआं पाट दिया गया है.

बावड़ी में होती है पूजा
बावड़ी के ठीक बाहर बरगद का पेड़ है, जहां भगवान की मूर्ति बनी हुई है और यहां पूजा पाठ के भी निशान हैं. आज वक्त के साथ ना सिर्फ बावड़ी वीरान हो गई बल्कि सरकारी लापरवाही ने ऐतिहासिक बावड़ी को खंडहर में तब्दील कर दिया है. धीरे-धीरे यह इलाके में 'डाकू का कुआं' बन गया. 

बावड़ी का है ऐतिहासिक महत्व
इतिहासकारों की मानें तो इस ऐतिहासिक बावड़ी का सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवनकाल में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रहा है. स्थानीय हिंदुओं का आज भी बावड़ी से विशेष लगाव है, यहां वो अब भी पूजा करते हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक बावड़ी 7 मंजिला है, लेकिन इस बावड़ी को पाटने की वजह से अब सिर्फ डेढ़ मंजिल बची है.

फिलहाल संभल के चंदौसी में प्रशासन के जरिये बावड़ी की खुदाई और जांच पड़ताल की जा रही है. दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोग इस बावड़ी को लेकर प्रशासन की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं.

ये भी पढ़ें: संभल में मंदिर और कूप की खोज पर डीएम राजेंद्र पेंसिया का बड़ा बयान, कल्कि अवतार का किया जिक्र

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget