एक्सप्लोरर

महाशिवरात्री: काशी विश्वानाथ धाम में उमड़ेगा शिवभक्तों का सैलाब, मंदिर प्रशासन ने की खास अपील

UP News: श्रद्धालु खाली पेट दर्शन के लिए लाइन में ना लगे वृद्ध बच्चे असक्त से अपील है कि महाशिवरात्रि के दिन अपने घर होटल या अपने स्थान से ही बैठकर श्री काशी विश्वनाथ का लाइव दर्शन करें.

Varanasi News: वाराणसी में महाशिवरात्रि का महापर्व बेहद उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है, काशी में हर त्यौहार बेहद उत्साह पूर्वक मनाया जाता है लेकिन भगवान भूत भावन के त्रिशूल पर विराजित काशी में महाशिवरात्रि का विशेष और अलग उत्साह और आनंद नजर आता है. जब भगवान भोले के प्रिय अडभंगी भक्त अपने देव को रिझाने के लिए महाशिवरात्रि पर विशेष तैयारी करते हैं, ऐसे में श्री काशी विश्वनाथ धाम विश्वनाथ मंदिर में भी विशेष तैयारी की गई है. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि श्रद्धालु खाली पेट दर्शन के लिए लाइन में ना लगे.

इसके साथ ही वृद्ध, बच्चे, असक्त से अपील है कि महाशिवरात्रि के दिन अपने घर होटल या अपने स्थान से ही बैठकर श्री काशी विश्वनाथ का लाइव दर्शन अपने संविधान अनुसार करिए, जिला प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा की दृष्टि से विशेष सतर्कता बढ़ाते हुए ड्रोन से निगरानी किया जा रहा है. इस समय श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रतिदिन लगभग 7 लाख के आसपास श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं, ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन यह संख्या और ज्यादा होने की संभावना है. वाराणसी में महाकुंभ के पलट प्रवाह के कारण हर तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है.

श्रद्धालुओं से काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने खास अपील
वाराणसी में महाकुंभ में पड़ने वाले महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और जिला प्रशासन की तरफ से फूल प्रूफ तैयारी की गई है. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण ने सभी से प्रार्थना करते हुए अपील किया है कि महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावना है महाकुंभ में होने वाली महाशिवरात्रि पर यह भीड़ और ज्यादा हो सकती है ऐसे में वृद्ध बच्चे और अशक्त लोग अपने घर होटल या वह जिस स्थान पर है. वहीं से श्री काशी विश्वनाथ का ऑनलाइन लाइव दर्शन अपने सुविधा अनुसार कर सकते हैं.

महाशिवरात्रि के दिन नागा साधु भी बड़ी संख्या में आते हैं जिसके कारण चार-पांच घंटे आम श्रद्धालुओं के दर्शन में व्यवधान रहता है. श्रद्धालु अधिक रहेंगे और समय काम रहेगा ऐसे में सभी से सहयोग की अपेक्षा है, महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रहते हैं ऐसे सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि खाली पेट लाइन में ना लगे कुछ ना कुछ खाकर दर्शन के लिए आए क्योंकि धूप अधिक है, स्वास्थ्य का ख्याल रखिए हमारी तरफ से जो भी संभव होगा हम भी ख्याल रखेंगे.

घाटों पर NDRF और PAC की गई तैनात
वाराणसी के डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर घाटों पर एनडीआरएफ की और पीएसी की फ्लड कंपनियां तैनात की गई है महाशिवरात्रि के दिन नागा साधुओं से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए सुबह के समय का आग्रह किया गया है गंगा आरती भी 26 फरवरी तक के लिए स्थगित किया गया है साथ ही शाम 6:00 बजे के बाद गंगा में नौका संचालन भी सब की सुरक्षा की दृष्टि से रोका गया है. जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा की दृष्टि से लगातार ड्रोन से निगरानी किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: सपा सांसद बर्क को 7 मार्च तक राहत, लेकिन देना होगा सबूत, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
लखनऊ: महिला मैनेजर को बैंक के सामने पति ने मारी गोली, आरोपी फरार
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
आजम खान के ठिकानों पर छापेमारी में क्या-क्या मिला? ED ने जारी किया पहला बयान
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?
'हमें पता है ये क्यों आई हैं', PDA चौपाल में महिलाओं पर क्या बोल गए सपा नेता?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget