एक्सप्लोरर

वाराणसी रेलवे स्टेशन की पार्किंग में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, सैकड़ों मोटरसाइकिल जलकर खाक

Varanasi Railway Station Fire: कर्मचारियों के अनुसार बिजली के तार से शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी मोटर साइकिल पर गिर गई, जिसके बाद आग लग गई. गनीमत ये रही कि कोई जनहानि नहीं हुई.

Varanasi Railway Station: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में शुक्रवार की रात अचानक भीषण आग गई लग गई, जिसकी वजह से सैकड़ों गाडियां जलकर राख हो गईं. ये हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे के आसपास हुआ, जब अचानक शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग फैल गई. फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना भई दी गई लेकिन दमकल की गाड़िया समय पर नहीं पहुंच सकी, जिसकी वजह से नुक़सान और ज्यादा हुआ, हालांकि गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. 

खबर के मुताबिक कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित थाना जीआरपी के पीछे रेलवे का मोटरसाइकिल स्टैंड बना है, जिसमें ज्यादातर रेलवे कर्मचारियों की मोटरसाइकिल और गाड़ियां खड़ी होती है. शुक्रवार की देर रात करीब 1:30 बजे के आसपास अचानक शॉट सर्किट हो गया, जिससे पास खड़ी मोटरसाइकिल ने आग पकड़ ली. जिसके बाद आग तेजी से दूसरे वाहनों की ओर भी बढ़ने लगी. रेलवे के कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया.  

200 से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख
देखते ही देखते पूरी पार्किंग में आग के धुएं का ग़ुबार छा गया पार्किंग में खड़ी तमाम गाड़िया धूं-धूंकर जलने लगीं. इसके बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. लोग यहां से वहां भागने लगे. जिसके बाद तत्काल फायर बिग्रेड की टीम को सूचना दी गई लेकिन दमकल विभाग की टीम भी देरी से पहुंची, जिसकी वजह से नुकसान और ज्यादा हुआ. इस आग में पार्किंग में खड़ी करीब 200 से ज्यादा मोटरसाइकिल जल कर राख हो गई हैं हालांकि इस आग से किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है. 

इधर आग लगने की सूचना मिलते ही सीओ जीआरपी कैंट और कैंट जीआरपी प्रभारी निरीक्षक हेमंत सिंह, थाना जीआरपी वाराणसी कैंट भी मौके पर पहुंच गए. फायर ब्रिगेड की टीम ने जैसे-तैसे मशक्कत करके आग पर काबू पाया गया. मोटर साइकिल स्टैंड की देर-रेख करने वालो और कैंटीन कर्मचारियों के अनुसार बिजली के तार से शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी मोटर साइकिल पर गिर गई, जिसके बाद आग लग गई. संयोग अच्छा था कि इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: विकासनगर वन अधिकारी से मारपीट केस पर HC सख्त, गिरफ्तारी पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब
विकासनगर: वन अधिकारी से मारपीट केस पर HC सख्त, गिरफ्तारी पर लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
गोरखपुर हत्याकांड को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, 'यूपी में कानून-व्यवस्था को...'
गोरखपुर हत्याकांड को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा, 'यूपी में कानून-व्यवस्था को...'
Nainital News: वरिष्ठ IPS अधिकारियों की केंद्र प्रतिनियुक्ति आदेश पर HC में सुनवाई, 18 मार्च तक मांगा जवाब
नैनीताल: वरिष्ठ IPS अधिकारियों की केंद्र प्रतिनियुक्ति आदेश पर हाईकोर्ट में सुनवाई, 18 मार्च तक मांगा जवाब

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
Israel-Iran War: जंग खत्म करना चाहते हैं अमेरिका और ईरान? हमलों के बीच अराघची और ट्रंप के दूत में पहली बार हुई बात
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सामने आई ये तस्वीर
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
ट्रंप की धमकी नहीं आई काम, होर्मुज पर किसी ने नहीं दिया साथ, गुस्से में बोले- 'मुझे किसी की जरूरत नहीं'
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
IPL से पहले रोहित शर्मा की दमदार प्रैक्टिस, मुंबई इंडियंस कैंप में जुड़ते ही वायरल हुआ वीडियो
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर कपूर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
'केक किधर है?', आलिया भट्ट को बर्थडे विश कर रहे पैप्स से रणबीर ने पूछा ऐसा सवाल, वीडियो वायरल
Opposition Suspension: लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
लोकसभा में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर पर कागज फेंकने पर हुए थे सस्पेंड
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
मनाली टूर पर निकले 10वीं के बच्चों ने ट्रेन में लगाया कूड़े का अंबार, वीडियो देख आएगा गुस्सा
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे में 11 हजार से ज्यादा असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई
Embed widget