एक्सप्लोरर

वाराणसी में भीषण गर्मी से सड़कों पर पसरा सन्नाटा, IMD का 45 डिग्री के ऊपर पारा जाने का अनुमान

Varanasi Heat Wave: वाराणसी के चिकित्सा विभाग नें कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने का दिशा निर्देश दिया है. वहीं दूसरी तरफ तपिश से बचने के लिए आम लोग भी हर संभव उपाय अपनाते नजर आ रहे हैं.

UP Weather Update:

वाराणसी और पूर्वांचल में प्रचंड गर्मी का असर देखा जा रहा है. हालत यह है कि दोपहर के वक्त अब सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है. तापमान में वृद्धि के साथ-साथ गर्म हवाएं भी आम लोगों को परेशान करती नजर आ रही हैं. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले तीन से चार दिनों में वाराणसी सहित पूर्वांचल का तापमान 45 डिग्री से ऊपर भी पहुंच सकता है. इसके अलावा बीते 48 घंटे में 6 से अधिक घंटे समय तक तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर रहा.

45 डिग्री के ऊपर पहुंचेगा पारा- IMD 

IMD रिपोर्ट की तरफ़ से एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार - वाराणसी सहित पूर्वांचल का तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. 11 मई के दिन जहां न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं जनपद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक बताया जा रहा है. सबसे हैरान करने वाली बात तो यह है कि आने वाले तीन दिनों में जनपद वाराणसी का तापमान 45 डिग्री से ऊपर रहेगा. इसके अलावा हीट वेव चलने के भी आसार जताए गए हैं. फिलहाल अभी बढ़ते गर्मी की वजह से दोपहर के समय में खासतौर पर वाराणसी के सड़कों पर सन्नाटा पसरा देखा जा रहा है.

चिकित्सा विभाग नें कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने का दिया निर्देश 

बढ़ती गर्मी को ध्यान में रखते हुए जहां वाराणसी के चिकित्सा विभाग नें कर्मचारियों को अलर्ट पर रहने का दिशा निर्देश दिया है. वहीं दूसरी तरफ तपिश से बचने के लिए आम लोग भी हर संभव उपाय अपनाते नजर आ रहे हैं. पेय पदार्थ के साथ-साथ दोपहर के समय में लोगों का सड़कों पर चहल कदमी काफी कम देखी जा रही हैं. खुद कों धूप और गर्मी से बचाने के लिए लोग बाहर निकलने से बचते नजर आ रहे हैं. वैसे आने वाले सप्ताह तक गर्मी का प्रभाव ऐसे ही रहने की संभावना जताई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 5 बार के MLA प्रीतम सिंह पर भरोसा या नौटियाल पर दांव? चकराता में बदले समीकरण
उत्तराखंड: 5 बार के MLA प्रीतम सिंह पर भरोसा या नौटियाल पर दांव? चकराता में बदले समीकरण
उधम सिंह नगरः रुद्रपुर में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत, इलाके में कोहराम
उधम सिंह नगरः रुद्रपुर में अलग-अलग दुर्घटनाओं में 11 लोगों की मौत, इलाके में कोहराम
MLC चुनाव: रवि किशन ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- 'इनका शिक्षा से कोई...'
MLC चुनाव: रवि किशन ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- 'इनका शिक्षा से कोई...'
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 

Embed widget