एक्सप्लोरर

MLC चुनाव: रवि किशन ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- 'इनका शिक्षा से कोई...'

यूपी एमएलसी चुनाव के बीच बीजेपी सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर करारा हमला बोला. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव जीत रही है.

गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एमएलसी का चुनाव है और बीजेपी जीत रही है. हर शिक्षक चाह रहा है. उन्होंने कहा कि सपा और कट्टा सुने थे इनका शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है. शिक्षक का चुनाव चलिए लड़ रहे हैं, लेकिन दावे के साथ कहता हूं, परसों वोटिंग है.

उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों की पसंद बीजेपी है. वह गुरु जी हैं हमेशा शिक्षकों की और पेंशन की आवाज उठाएं हैं. नाराजगी लोगों में होती है कुछ मतभेद होगा, लेकिन वह पूरी तरह से बीजेपी के साथ हैं.

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की रवि किशन ने की निंदा

मुंबई में 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड जिस तरीके से फिल्म जगत पर हावी रहा कुछ वैसा ही नजर अब फिर से देखने को मिल रहा है. ताजा मामला अभिनेता टाइगर श्रॉफ का है. उनके ऊपर हुए जानलेवा हमले ने उस दौर की याद को ताजा कर दिया है. फिलहाल मुंबई पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए जहां तीनों ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. वहीं हमले में इस्तेमाल होने वाले पिस्टल आदि को भी बरामद कर लिया है, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता मुंबई पुलिस की पकड़ से कोसों दूर हैं. 

इस मामले पर गोरखपुर के बीजेपी सांसद व फिल्म अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा है कि अब 90 के दशक को पुनः जीवंत नहीं किया जा सकता है. क्योंकि महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार है. वहां देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार फिल्म जगत पर अंडरवर्ल्ड माफियाओं को हावी होने नहीं देगी. 

'मुंबई पुलिस से कोई भी माफिया-डॉन बचेगा नहीं'

गोरखपुर में बुधवार 21 अक्टूबर को बीजेपी सांसद रवि किशन ने कहा कि जिस तरीके से टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ और उस हमले में उनके ड्राइवर और उनके एक फैन को गोली लगी, लेकिन टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए. उनको हल्की फुल्की चोटे जरूर आई. इस घटना से फिल्म जगत में बेहद आक्रोश व्याप्त है. जिस तरीके से 90 के दशक में अंडरवर्ल्ड माफिया फिल्म जगत पर हावी रहा और 1993 का बम कांड हुआ. उसका परिणाम सबको पता है. 

उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस किसी भी आरोपी को बख्शने वाली नहीं है. एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम हैं. उन्होंने टाइगर श्रॉफ से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और महज चंद घंटे के अंदर ही आरोपियों की गिरफ्तारी को सुनिश्चित किया गया. अब साजिश करता तक पहुंचने की तैयारी की जा रही है और इस तरीके का कार्य करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा.

हमलावर पकड़े गए मुंबई पुलिस को धन्यवाद

रवि किशन ने कहा कि टाइगर हमारा छोटा भाई बहुत ही सीधा, बहुत ही भोला, हमारे परिवार का सदस्य है. जो हुआ बहुत ही गलत हुआ, लेकिन मुंबई पुलिस को धन्यवाद की कुछ ही घंटे में तीनों आरोपी पकड़े गए. अब उनका साजिशकर्ता कौन है? जो लड़की हथियार दी थी, वह भी पकड़ी गई. सारे पहलुओं की जांच होगी. 

मुंबई पुलिस किसी को छोड़ेगी नहीं. 93 का बम धमाका याद होगा. उसके बाद मुंबई पुलिस ने क्या किया था? यह सभी को याद होगा. यह वही मुंबई पुलिस है. बीजेपी की देवेंद्र फडणवीस की सरकार है. मुंबई पुलिस पर मुझे पूरा विश्वास है. सभी जनमानस को टाइगर को महादेव ने बचा लिया. 

'आखिरी इंसान तक पहुंचेगी मुंबई पुलिस'

सांसद रवि किशन ने कहा कि माता रानी का समय था. एक ड्राइवर को हाथ में गोली लगी. एक फैन था जिसके पेट में गोली लगी. वह भी किसी का बच्चा है. उसके लिए भी महादेव से प्रार्थना है. जल्दी दोनों ठीक हो जाएं. टाइगर को भगवान बचा लिए, लेकिन यह बहुत ही निंदनीय है.

उन्होंने कहा, "बहुत दुखद घटना है और मैं इसकी घोर निंदा करता हूं. ऐसा वापस 90 का दशक मुंबई में दोबारा से न हो मुझे पूरा विश्वास है. महाराष्ट्र पुलिस पर मुझे पूरा विश्वास है कि कलाकारों की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी महाराष्ट्र पुलिस लेती है और आखिरी इंसान तक पहुंचा जाएगा, जिसने भी इस घटना की साजिश की थी."

'उत्तर प्रदेश को बीमारू बनाने वाले किस मुंह से मांगेंगे वोट'

यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-सपा गठबंधन में कांग्रेस के 150 सीटों पर लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 150 क्यों वह 400 पर लड़ जाएं. उनकी जमानत जाप्त होनी है. क्या रोड मैप है? क्या उत्तर प्रदेश के लिए उन्होंने किया है? कांग्रेस और सपा बता दे. 2017 के पहले सपा की सरकार थी. उसके पहले कांग्रेस की भी सरकार थी. 

रवि किशन ने सवाल पूछा कि उत्तर प्रदेश के लिए क्या किए हैं? उत्तर प्रदेश बर्बाद क्यों हुआ? क्यों बीमारू प्रदेश बना? किसने उत्तर प्रदेश के खजाने को किसने लूटा 2017 के पहले? उत्तर प्रदेश 2017 के बाद बढ़ा. चुनाव आ रहे हैं, वोट किस मुंह से मांगेंगे?

2027 में टूटेगा 2017 का रिकॉर्ड- रवि किशन

सांसद रवि किशन ने कहा कि आप सुनाओ लड़ रहे हो क्योंकि लोकतंत्र है, लेकिन कांग्रेस 500 सीट पर लड़े. 400 क्यों और 150 क्यों मांग रही है? कौन मुंह से चुनाव लड़ रही है? सपा क्या की है? पहले जवाब दें कि आपने उत्तर प्रदेश के लिए यह काम किया है. कल हम चुनाव लड़ेंगे, किस मुंह से चुनाव लड़ेंगे? क्या किया हो तुम लोग बाहुबली और माफिया दिए. 

रवि किशन ने कहा कि उत्तर प्रदेश को बीमारू और कंगाल प्रदेश बनाएं. कौन मुंह से चुनाव लड़ोगे? यहां से पलायन क्यों होता था? फैक्ट्री क्यों बंद होती थी? गोरखपुर में क्यों एम्स नहीं था? चीनी कारखाने क्यों बिके थे? हर बात का जवाब देना है. लोकतंत्र है तो लड़ो, लेकिन 2027 के चुनाव में 2017 से भारी विजय होगी.

उन्होंने कहा कि यहां बाहुबली-माफिया दोबारा कोई नहीं देखना चाहता है. 2017 के पहले सब देख चुके हैं, अब कोई फंसेगा नहीं. 2027 का चुनाव ऐतिहासिक होगा 2017 का रिकॉर्ड टूटेगा. मैं मास का हीरो रहा हूं. 2019 से सांसद हूं. यह ठोस बात दोनों राजकुमार राहुल और अखिलेश को समझ में नहीं आएगी.

'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
रावण से ज्यादा कोतवाल की मूंछों के चर्चे, सेल्फी के लिए लगी लाइन
रावण से ज्यादा कोतवाल की मूंछों के चर्चे, सेल्फी के लिए लगी लाइन
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
दिवाली से पहले यूपी पुलिसकर्मियों को तोहफा, CM योगी ने बढ़ाया 134% भत्ता
'ऐसे व्यक्ति को समाज...', राहुल गांधी पर भड़कीं स्मृति ईरानी
'ऐसे व्यक्ति को समाज...', राहुल गांधी पर भड़कीं स्मृति ईरानी
Advertisement

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
सौरव दास ने कोर्ट से रिहाई के आदेश पर दी पहली प्रतिक्रिया, ‘सच्चाई की...’
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget