एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान सीजफायर उल्लंघन के बीच सपा नेता ने PAK को दी हिदायत, जानें क्या कहा

UP News: पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन करने पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद का बयान सामने आया है. उन्होंने पाकिस्तान के युद्ध विराम के उल्लंघन को तोड़ने पर कहा भारतीय सेना इसका जवाब देगी.

Fakhrul Hasan Chaand on Ceasefire violation: भारत पाकिस्तान सीजफायर समझौते के 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान की ओर से कई जगहों पर सीजफायर का उल्लंघन किया गया. जिसको लेकर देर रात विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, अब इसे लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद का बयान सामने आया है.

मीडिया से बातचीत के दौरान सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा, "केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पूरा विपक्ष और समाजवादी पार्टी ने सरकार को इस मुद्दे पर निर्णय लेने का अधिकार दिया है. इसके साथ ही विपक्ष ने उनका पूरा समर्थन करने की बात भी कही थी. सीजफायर का उल्लंघन पाकिस्तान के द्वारा किया गया."

भारतीय सेना सीजफायर उल्लंघन का जवाब देगी- सपा प्रवक्ता 
उन्होंने आगे कहा, "कल दोनों देश ने आपसी सहमति से संघर्ष पर विराम लगाने का फैसला लिया था. इसके बावजूद पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया. मैं समझता हूं भारतीय सेना इसका जवाब देने में सक्षम है. पाकिस्तान के इस रवैया के खिलाफ भारत की सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए. देश हित के लिए समाजवादी पार्टी सरकार के हर निर्णय को स्वीकार करेगी."

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने सीजफायर उल्लंघन किया है. जिसको लेकर विदेश मंत्रालय ने इसकी कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि, पाकिस्तान की इस कायराना हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. भारतीय सेना सीजफायर उल्लंघन का मुंहतोड़ जवाब दे रही है. उन्होंने कहा भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है. 

पाकिस्तान को आर्थिक सहायता देने पर भारत ने जताया एतराज
बता दें कि पाकिस्तान को आईएमएफ ने आर्थिक सहायता दी है. जिसका भारत ने खुलेतौर पर विरोध करते हुए कहा था कि, पाकिस्तान इस पैसा का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में करेगा. सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय सेना पूरी तरह से अलर्ट है. इसके साथ ही पाकिस्तान ने एक बार फिर विश्वासघात कर अपना असली चेहरा दुनिया को दिखा दिया है. 

यह भी पढ़ें- कासगंज में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी सवार मामा-भांजे को मारी टक्कर, तीनों की मौके पर ही मौत

अंकुर अग्निहोत्री ज्योतिष और धार्मिक विषय के जानकर हैं, ये बीते एक साल से abplive.com से जुड़े हुए हैं और विभिन्न विषयों पर लेखन कार्य कर रहे हैं. इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है. दिल्ली में जन्मे अंकुर अग्निहोत्री को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, स्वप्न शास्त्र में विशेष रुचि रखते हैं. ये डिजीटल प्लेट फॉर्म पर ज्योतिष को लोकप्रिय और इसकी विश्वनीयता को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं, इनका मकसद नई पीढ़ी को ज्योतिष, धर्म और आध्यत्म की शक्ति से रूबरू कराना है. ज्योतिष व धर्म के साथ इनको साहित्य पढ़ने और फिल्में देखने का भी शौक है.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...

वीडियोज

Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament
America: Trump का 'टॉयलेट पेपर' पाकिस्तान ! | Pakistan News | International

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
'देश के लिए कोई नहीं लड़ता जंग', PAK के रक्षामंत्री ने भरी संसद में खोल दी आसिम मुनीर की पोल
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
मेयर चुनाव: उद्धव गुट ने पहले BJP को दिया समर्थन, अब कांग्रेस पर साधा निशाना, 'शर्म आनी चाहिए'
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राफेल के मुकाबले कहां खड़ा है ग्रिपेन फाइटर जेट? जिसका भारत को मिला बड़ा ऑफर, जानें खासियत
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
राशिद खान ने इस खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार, डबल सुपर ओवर के बाद कहा- हम जीत जाते अगर...
Border 2 Vs Mardaani 3 BO: बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
बॉर्डर 2 या मर्दानी 3, बॉक्स ऑफिस की रेस में बुधवार को कौन निकला आगे? सनी और रानी की फिल्म का ऐसा रहा हाल
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के अगले PM? बीएनपी का भारत को लेकर क्या स्टैंड? शेख हसीना के समर्थक किसे करेंगे वोट
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
मुस्लिमों में जैसे कयामत की रात का जिक्र, क्या हिंदुओं में भी कुछ है ऐसा?
Video: “प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख
“प्रदर्शन के बीच वाटर कैनन से चोटिल हुई शख्स की आंख" बंदूक की तरह चली तेज बौछार, वीडियो वायरल
Embed widget