एक्सप्लोरर

UP News: वाराणसी को मिला बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवॉर्ड, 30 शहरों में पाया पहला स्थान, सीएम योगी ने दी बधाई

Varanasi News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में ये पुरस्कार दिया. वाराणसी को 30 बड़े शहरों में पहला स्थान हासिल हुआ है.

UP News: देश की सांस्कृतिक राजधानी की तस्वीर दिनों दिन बदल रही है. इसी कड़ी में काशी को देश दुनिया के अनेक बड़े मंचों पर पुरस्कृत भी किया जा रहा है. बुधवार (27 सितंबर) को शहरी एवं आवासन कार्य मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटी कांन्क्लेव 2023 में वाराणसी को बेस्ट स्मार्ट सिटी का पुरस्कार दिया गया है. जिसके बाद वाराणसी के अधिकारियों ने भी शहर वालों का विशेष आभार जताया है.

देश के कई बड़े शहरों में काशी अव्वल 

शहरी एवं आवासन कार्य मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से मध्य प्रदेश के इंदौर में इंडिया स्मार्ट सिटी कांक्लेव 2023 का आयोजन किया गया था. जिसमें देश के अनेक शहरों को उनकी उपलब्धियां के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कृत किया गया.

इस आयोजन में देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी जिसे हम वाराणसी और बनारस के भी नाम से जाते हैं उसे इंडिया स्मार्ट सिटी के अवार्ड से पुरस्कृत किया गया. इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड कॉन्टेस्ट में वाराणसी स्मार्ट सिटी को नॉर्थ जोन में 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहर में बेस्ट सिटी के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. यह प्रतिष्ठित सम्मान वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिपू गिरी ने ग्रहण किया. 

सीएम योगी ने दी बधाई 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि इंडिया स्मार्ट सिटी कांन्क्लेव 2023 में आज उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, आगरा और वाराणसी जनपदों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है. ये पुरस्कार नागरिकों के जीवन को सरल व सुगम बनाने के प्रति यूपी सरकार की प्रतिबद्धता को प्रकट करते हैं. सम्मानित हुए जनपदों के निवासियों को बधाई और इस उपलब्धि की प्राप्ति में सहायक सभी जनों का अभिनंदन.

इन आधार पर हुआ स्मार्ट सिटी पुरस्कार का चयन 

मिली जानकारी के अनुसार इस पुरस्कार के लिए स्मार्ट सिटी मिशन अंतर्गत वाराणसी को परियोजनाओं के क्रियांवन, वित्तीय सतता, सक्सेस स्टोरी, परियोजनाओं की उपयोगिता, कुशल जनसभागिता और फीडबैक प्रणाली के आधार पर चयनित किया गया है.

नॉर्थ जोन के 30 बड़े शहर श्रीनगर, शिमला, लखनऊ, देहरादून में वाराणसी को पहला स्थान प्राप्त हुआ है. इस उपलब्धि पर मंडल आयुक्त कौशल राज शर्मा ने समस्त काशी वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यह हम सबके लिए गर्व का विषय है. भविष्य में भी वाराणसी स्मार्ट सिटी अंतर्गत शहर के चहुमुखी विकास हेतु हमेशा तत्पर रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया खुलासा, आरोपी अविनाश शुक्ला ने गर्लफ्रेंड को दिए थे पैसे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया खुलासा, आरोपी अविनाश शुक्ला ने गर्लफ्रेंड को दिए थे पैसे
बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
बस्ती: घरेलू विवाद में यूपी पुलिस को बुलाना पड़ा भारी, लाठी-जूतों से पीटकर युवक को मार डाला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 पर चली गोली, 3 लोग हुए घायल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
'सोनिया गांधी पर भरोसा रखो और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाओ', रेवंत रेड्डी ने जनता से की अपील
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
Jobs 2026 : कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
कोडिंग हुई पुरानी! 2026 में नौकरियों की गारंटी देने वाली हैं ये डिग्रियां, करना भी बेहद आसान
Embed widget