एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी में बाढ़ से बढ़ी परेशानी, नाविक-पुरोहितों के आगे रोजी का संकट, घाटों का कटा संपर्क

Varanasi Flood News: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से जहां लोगों की परेशानी बढ़ी है तो वहीं नाविकों के साथ पुरोहित समुदाय के आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

उत्तर प्रदेश के कई जिले इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं. वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा तो किनारे पर परेशानी खड़ी हो गई. शवदाह गलियों में होने लगा और नाविकों के साथ पुरोहित समुदाय के आगे रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है.

वाराणसी में गंगा का जल का बढ़ाव शवदाह के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. हरिश्चन्द्र घाट पर गली में शवदाह करना पड़ रहा है. आलम ये है कि रोजाना 35 से ज्यादा शवो का दाह संस्कार किया जा रहा है.

अंतिम संस्कार के लिए एक घंटे के इंतजार के बाद शव की बारी आ रही है. शव यात्रा में आये लोग बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि गंगा का जलस्तर 4 सेमी प्रति घण्टा की रफ्तार से घट जरूर रहा है लेकिन दुश्वारियां अभी भी बदस्तूर जारी है.

जलभराव से गहराया रोजी-रोटी का संकट

गंगा में पानी बढ़ा तो नाविक और पुरोहित वर्ग के लिए जीविका का संकट खड़ा हो गया है. किनारे पर नौका शांत है और नाविक खाली बैठे हैं इसके साथ ही पुरोहितों के लिए जगह कम पड़ रही है लिहाजा एक चौकी पर पांच पुरोहित बैठ रहे हैं जिससे जीविका का संकट खड़ा हो गया है.

नाविकों की लगभग तीन लाख से ज्यादा आबादी और पुरोहितों की ढाई लाख से ज्यादा आबादी सीधे गंगा से जुड़ी हुई है. जब जलस्तर तो सुरक्षा की दृष्टि से नौका संचालन प्रतिबंधित हो गया.

पानी और बढ़ा तो पुरोहितों ने घाट के किनारे से अपनी चौकियां ऊपर ला दीं और जब पानी बढ़ा और जगह कम पड़ी तो एक चौकी पर पांच लोग बैठ रहे हैं. परेशानी चरम पर है, अब ये समुदाय सरकार से मदद की मांग कर रहे हैं.

दशाश्वमेध घाट भी जलमग्न

बता दें कि गंगा का क्रोध भले ही शांत हो गया हो लेकिन मणिकर्णिका घाट, काशी विश्वनाथ धाम का गंगा द्वार, दशाश्वमेध घाट या फिर शीतला मंदिर सब कुछ जलमग्न है.

हालात यह हैं कि मणिकर्णिका घाट की छत पर शवदाह हो रहा है. शवयात्रा में आये लोग शवदाह के लिए घंटों इंतजार कर रहे हैं. जलप्रलय का ये दृश्य सबको डरा रहा है, निगरानी के लिये जल पुलिस तैनात है. इसके अलावा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें भी लगाई गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget