एक्सप्लोरर

वाराणसी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, डीजीपी ने दिए एसआईटी गठित करने के निर्देश

Varanasi News: यूपी के वाराणसी जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने के बाद विवाद अब दो जातियों के बीच शुरू हो गया, जिसमें सियासत तेज होने के बाद डीजीपी ने एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं.

वाराणसी के चौबेपुर स्थित छितौना गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया. लेकिन फिलहाल अब यह मामला दो पक्षों के बजाय दो जाति वर्ग के बीच देखा जा रहा है. सबसे प्रमुख बात की इस मामले में भारतीय जनता पार्टी, करणी सेना और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेताओं की एंट्री ने इसे एक अलग ही दिशा दे दी है. वहीं इसमें उत्तर प्रदेश डीजीपी के दिशा निर्देश पर एसआईटी गठित की गई है और कार्रवाई करते हुए निकटतम थाने के थाना अध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है. 

 वाराणसी के चौबेपुर स्थित छितौना गांव में संपत्ति विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी. इसमें एक पक्ष की तरफ से महेंद्र राजभर, राम गुलाम राजभर और भोला राजभर जबकि दूसरी पक्ष की तरफ से संजय सिंह और उनका परिवार रहा. मारपीट के बाद दोनों पक्ष की तरफ से लोग घायल हुए और एक दूसरे पर मुकदमा पंजीकृत कराया. 

करणी सेना ने लगाया ये आरोप?
इस मामले में राजभर परिवार से मिलने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मुलाकात के बाद करणी सेना ने आरोप लगाया कि - संजय सिंह 32 सालों से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रहे हैं लेकिन अनिल राजभर उनसे मुलाकात करने तक नहीं पहुंचे. अब इसके बाद मामले में सीधे-सीधे राजपूत औऱ राजभर समाज आमने सामने हो गया. 

करणी सेना का यह दावा था कि उनके लगातार दबाव बनाने के बाद ही दूसरे पक्ष पर मुकदमा दर्ज हुआ. इसके अलावा समाजवादी पार्टी का भी एक प्रतिनिधिमंडल राजभर परिवार से मिलने पहुंचा. इसी मामले को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महासचिव डॉक्टर अरविंद राजभर ने 11 जुलाई कों उत्तर प्रदेश डीजीपी से मुलाकात की. जिसके बाद इस मामले में एसआईटी गठित की गई और चौबेपुर थाना अध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया.

अनिल राजभर ने मीडिया से बातचीत में क्या कहा?
वाराणसी के चौबेपुर छितौना मामले को लेकर सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ डॉक्टर अरविंद राजभर छितौना गांव पहुंचे. यहां उन्होंने परिवार से मुलाकात की. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष तरीके से जांच होने और न्याय होने की बात कही है.  

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ता घटनास्थल के आसपास जमकर नारेबाजी करते हुए देखे जा रहे हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर ही दूसरे पक्ष की तरफ से भी आपत्ति जताई गई है. फिलहाल देखना यह होगा कि इस मामले में जातिय संघर्ष को एक तरफ रखते हुए पुरे मामला का निष्कर्ष कब तक होता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
पत्नी और प्रेमिका दोनों संग एक कमरे में रहता था पति, हुआ खौफनाक अंत
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
'2027 में साइकिल का टायर पंचर नहीं, फट जाएगा...', राजभर ने साधा निशाना
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...
अंकिता भंडारी मामले में अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर उठाए सवाल, कहा- शर्म हो तो...

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
राहुल गांधी ने बढ़ाया अभिजीत दीपके की ओर दोस्ती का हाथ? चाय पर बुलाया
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच, जानें कैसे मिली हार
चौथा टी20 जीतने की दहलीज पर खड़ी थी टीम इंडिया, 6 गेंदों ने पलट दिया मैच
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
सर्दियों में गुलाब से भरा रहेगा पौधा, बस अक्टूबर से शुरू कर दें ये काम
Embed widget