एक्सप्लोरर

तेज बारिश ने खोली ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की पोल, गोल चक्करों से लेकर गलियों तक पानी ही पानी

Greater Noida News: अल्फा-1, अल्फा-2, बीटा-1, बीटा-2, गामा-1, गामा-2, डेल्टा-2, सिग्मा-1, सिग्मा-2 और ओमिक्रॉन जैसे कई रिहायशी क्षेत्रों की मुख्य सड़कों पर लगभग एक फीट तक पानी भर गया.

ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार (11 जुलाई) को हुई झमाझम बारिश ने ग्रेटर नोएडा शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी. बारिश के कुछ ही घंटों में शहर के अधिकांश सेक्टरों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे लोगों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो गई. सबसे अधिक समस्या उन स्थानों पर देखने को मिली, जहां जल निकासी के पुख्ता इंतजामों का दावा किया गया था.

अल्फा-1, अल्फा-2, बीटा-1, बीटा-2, गामा-1, गामा-2, डेल्टा-2, सिग्मा-1, सिग्मा-2, सेक्टर-36, सेक्टर-37 और ओमिक्रॉन जैसे कई रिहायशी क्षेत्रों की मुख्य सड़कों पर लगभग एक फीट तक पानी भर गया. गोलचक्करों और तिराहों पर जाम जैसी स्थिति बन गई, जिससे दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

 डेल्टा-2 में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए 

डेल्टा-2 सेक्टर के निवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्राधिकरण ने सीवर, नालों और मैनहोल की समय पर सफाई के बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन हकीकत ये है कि हल्की बारिश ने ही पूरे सिस्टम की पोल खोल दी. डेल्टा-2 में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. सिर्फ मुख्य सड़कें ही नहीं, बल्कि अधिकांश सेक्टरों की गलियों और अंदरूनी मार्गों में भी पानी भर गया. कई जगहों पर तो ड्रेनेज कवर कर दिए गए हैं, जिससे पानी निकलने का कोई रास्ता ही नहीं बचा. शहर में मौजूद अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम भी बिना सफाई के बेकार साबित हुआ और कुछ ही देर की बारिश में जलभराव ने हालात बिगाड़ दिए.

फिसलन और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ 

सूरजपुर, दादरी और 130 मीटर रोड जैसे प्रमुख मार्ग भी जलभराव से अछूते नहीं रहे. भारी वाहनों की आवाजाही के कारण कई जगहों पर सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं और कीचड़ फैल गया, जिससे राहगीरों को फिसलन और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है. इस मानसूनी बारिश ने साफ कर दिया कि ग्रेटर नोएडा में जल निकासी व्यवस्था कितनी कमजोर है. यह स्थिति तब और चिंताजनक हो जाती है जब आने वाले दिनों में लगातार बारिश की संभावना जताई जा रही है. अब जरूरत है कि प्राधिकरण तत्काल प्रभाव से जल निकासी तंत्र की सफाई कराए और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज करे, ताकि शहरवासियों को और ज्यादा कठिनाई न झेलनी पड़े.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
लखनऊ: प्रदेश में चला 'लखपति महिला उद्यमी' अभियान, UPSRLM और टाटा पावर ट्रस्ट के बीच एमओयू
शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा
ललिता गौतम हत्याकांड: कलेक्ट्रेट पर बवाल के बाद 7 गिरफ्तार; 13 नामजद समेत 50 अज्ञात पर मुकदमा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget