एक्सप्लोरर

Varanasi: इजरायल के समर्थन में वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा आरती, सुख-समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना

Israel-Hamas War: वाराणसी के अस्सी घाट पर गंगा आरती के दौरान गुरुवार को लोग इजरायल और भारत के झंडे के साथ नजर आए. हमास के हमले के बाद लोग इजरायल के समर्थन में खड़े हो गए हैं.

Varanasi News: इज़रायल (Israel) और हमास (Hamas) के बीच छिड़ा भीषण युद्ध जारी है. वहीं बनारस से इजरायल के समर्थन में लगातार आवाज उठ रही है. बनारस (Varanasi) के अस्सी घाट स्थित गंगा आरती (Ganga Aarti) के माध्यम से इजरायल में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई. गंगा आरती में शामिल लोगों ने इजरायल में फिर से सुख और समृद्धि कायम होने की भी प्रार्थना की. 

 बनारस के अस्सी घाट पर आरती के दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे. इस दौरान कुछ लोग भारत और इजरायल के झंडे के साथ भी देखे गए. आरती करने वाले पुजारी विकास पांडे ने बताया कि इज़राइल और हमास के बीच छिड़े जंग में भारी लोगों की मौत हुई है. इजराइल में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति और देश की सुख समृद्धि के लिए मां गंगा से प्रार्थना की गई है. इसके अलावा अस्सी घाट पर हुई विशेष गंगा आरती के माध्यम से हम संदेश देना चाहते हैं कि इस संकट की घड़ी में सभी भारतवासी इजरायल के साथ है.

इजरायल के साथ खड़ा है अमेरिका
बता दें कि हमास के हमले के बाद इजरायल ने जवाबी कार्रवाई शुरू की. दोनों पक्षों के हमलों में अब तक 2500 से लोगों की मौत हो गई है. पश्चिम के कई देशों ने इजरायल को अपना समर्थन जताया है. इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजरायल पहुंचे हैं और पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर कहा कि अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा है.

भारतीय नागरिकों के लिए बना कंट्रोल रूम
इस जंग के बीच भारत में मौजूद उन लोगों की चिंता बढ़ गई है जिनके घर के सदस्य इजरायल और फिलिस्तीन में रह रहे हैं. भारत ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन अजेय' चलाया है जिसके तहत 18 हजार भारतीयों को वापस स्वदेश लाना है. भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में कोई भारतीय नागरिक हताहत नहीं हुआ है. विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत ने सूचना और मदद पहुंचाने के लिए कंट्रोल रूम तैयार किया है जो कि 24 घंटे अपनी सेवाएं देगा.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: सपा ने 20 सीटों पर प्रत्याशियों का नाम किया फाइनल! जानिए- कब आएगी पहली लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget