एक्सप्लोरर

Dev Deepawali 2024: वाराणसी में दीप महोत्सव की तैयारी पूरी, घाटों और मंदिर पर लगाए गए 16 लाख से अधिक दिये

UP News:काशी की देव दीपावली आज (15 नवंबर) को मनाई जा रही है. माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा को देवता काशी आए और दीपावली मनाई. यहां के 84 घाटों, 63 कुंडों और मंदिरों को लाखों दीपकों से सजाया जाता है,

Dev Deepawali 2024: काशी को विश्व का सबसे प्राचीन शहर कहा जाता है.यहां पर सनातन धर्म की ऐसी अनेक प्राचीन विरासत हैं, जिससे न सिर्फ शहर के लोगों को बल्कि देश और दुनिया के आस्थावान को किसी त्योहार पर्व जैसे मौके पर साक्षी बनने का अवसर मिलता है. कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर आज 15 नवंबर के दिन काशी में देव दीपावली मनाई जा रही है.

मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग लोक से धरती पर आकर देवताओं ने भगवान शिव की नगरी में दीपोत्सव मनाया था.वाराणसी के सभी 84 घाट, 63 कुंड के साथ-साथ मंदिर देवालय संस्थान को भी झालर लाइट और दियों से सजाया गया है. आज काशी में धूमधाम से देव दीपावली मनाई जा रही है. इसी क्रम में काशी के सभी 84 घाट को 16 लाख से अधिक दियों से सजाया जा रहा है. इसके अलावा गंगा उस पार भी दीपक जलाए जाएंगे. अलग अलग घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.

गंगा उस पार आतिशबाजी का आयोजन
इसके अलावा चेत सिंह घाट और गंगा द्वार पर लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा. गंगा उस पार आतिशबाजी का आयोजन है. इसके अलावा देव दीपावली पर न सिर्फ काशी के घाट जगमग होंगे बल्कि शहर के अधिकांश मंदिर देवालय संस्थान और 63 कुंड पर भी दिए जलाए जाएंगे.काशी की देव दीपावली को देखने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक आज काशी पहुंच रहे हैं.देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित कई वीआईपी आज शहर में होंगे.

देव दीपावली के अवसर पर काशी को नमो घाट का खूबसूरत तोहफा मिलने वाला है. यह नमो घाट 1.5 किलोमीटर आदिकेशव घाट तक विस्तारित किया गया है इस घाट का पुनर्निर्माण 91.06 करोड रुपए में हुआ है. सबसे प्रमुख बात की यह घाट जल थल और नभ को  जोड़ने वाला होगा. यहां पर हेलीकॉप्टर वॉटर एडवेंचर स्पोर्ट्स और हेली टूरिज्म का भी पर्यटक लुफ्त ले सकेंगे. नमो घाट को काशी का सबसे खूबसूरत घाट माना जाता है. यहां पर न सिर्फ सियासत जगत से नामचीन हस्तियों का आगमन हुआ है बल्कि यहां पर बॉलीवुड के जाने-माने सितारों ने भी अलग-अलग कार्यक्रम में शिरकत किया है.

ये भी पढ़ें: CDA के रिटायर्ड कर्मी को डिजिटल अरेस्ट कर 15 लाख की ठगी, मानव अंग तस्करी का लगाया था आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
अबान अहमद के जनाजे में शामिल होंगे जेल में बंद दोनों भाई? मांगी पैरोल
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
बस्ती में पलायन को मजबूर हिंदू परिवार, प्रधान अशफाक पर मारपीट का आरोप
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
प्रयागराज: राहुल गांधी के कार्यक्रम को इन शर्तों के साथ मिली इजाजत, पहले हुआ था कैंसिल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget