एक्सप्लोरर

देशभक्ति के रस में डूबे काशी के शिल्पकार, गुलाबी मीनाकारी से बनाई ब्रह्मोस मिसाइल, देशभर से आए सैकड़ों ऑर्डर

UP News: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद वाराणसी के मीनाकारी कलाकारों द्वारा ब्रह्मोस मिसाइल के मॉडल तैयार किए जा रहे हैं. देशभर से इसको खरीदने के लिए सैकड़ों ऑर्डर भी मिल चुके हैं.

Meenakari Brahmos Craft in Varanasi: पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई के बाद अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर चर्चाओं का दौर तेज है. इसी बीच शहर के अलग-अलग विरासत में भी ऑपरेशन सिंदूर और आतंकवादी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई करने वाले भारतीय हथियारों की भी झलक देखने को मिल रही है. इसी क्रम में वाराणसी की पहचान के रूप में पूरे विश्व में पसंद किए जाने वाले गुलाबी मीनाकारी की मदद से ऑपरेशन सिंदूर और ब्रह्मोस मिसाइल का मॉडल तैयार किया गया है. और न सिर्फ इसे कलाकारों द्वारा आकर्षक रूप में तैयार किया गया है बल्कि देशभर से इसको खरीदने के लिए सैकड़ों ऑर्डर भी मिल चुके हैं.

इस क्षेत्र में दशकों से जुड़े गुलाबी मीनाकारी कलाकार कुंज बिहारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, आतंकवाद और पाकिस्तान पर बड़ी कार्यवाही के तहत भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. उनकी बहादुरी को हम सलाम करते हैं. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इस महत्वपूर्ण ऑपरेशन में ब्रह्मोस मिसाइल का भी योगदान रहा है और इसी को ध्यान में रखते हुए हमने गुलाबी मीनाकारी की मदद से पूरे ऑपरेशन सिंदूर और ब्रह्मोस मिसाइल का मॉडल तैयार किया है. 

गुलाबी मीनाकारी क्राफ्ट के सैकड़ों ऑर्डर मिलें
उन्होंने बताया कि गुलाबी मीनाकारी की मदद से बनाए ब्रह्मोस मिसाइल अलग-अलग साइज के अनुसार हैं. इसकी कीमत 10 हजार से शुरू होकर 25 हजार तक है. अभी तक इसके सैकड़ों ऑर्डर भी देशभर से मिल चुके हैं. लोगों द्वारा अपनी सेना के इस शौर्य और पराक्रम की गाथा को गुलाबी मीनाकारी क्राफ्ट के माध्यम से अपने घरों में सजाने के लिए स्वीकार किया जा रहा है.

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से लेकर देश भर के प्रमुख त्योहार और आयोजन पर गुलाबी मीनाकारी से बने अलग-अलग मॉडल की खूब मांग रहती है. रिपोर्ट के अनुसार सालाना 15 करोड़ तक गुलाबी मीनाकारी का व्यापार किया जाता है. चांदी, हीरा और अलग-अलग कीमती रत्नों से इसके आकर्षक मॉडल तैयार किए जाते हैं. 

200 से ज्यादा मीनाकारी कलाकार तैयार कर रहे हैं ब्रह्मोस मॉडल
लोगों द्वारा प्रमुख आयोजन में उपहार और अपने घरों के साज सजावट के लिए इसका ऑर्डर दिया जाता है. वर्तमान समय में पूरे देश में ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा है, इसी को ध्यान में रखते हुए तकरीबन 200 से अधिक गुलाबी मीनाकारी के कलाकारों द्वारा इसका मॉडल तैयार किया जा रहा है. प्रारंभिक दौर में सैकड़ों ऑर्डर देशभर से इसके मिल चुके हैं.

यह भी पढ़ें- यूपी के 4 सांसदों को केंद्र सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी, लिस्ट में पूर्व सांसद का भी नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान
योगी सरकार के बिजली शिविरों का असर, 89% शिकायतों का हुआ समाधान

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget