एक्सप्लोरर

'भाजपा राज की ये धक्कामार रेल', वंदे भारत एक्सप्रेस का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश यादव

Vande Bharat Train: उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने सुबह गाड़ी संख्या 22436, नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई.

UP News: नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण इटावा जिले के भरथना और साम्हो के बीच रूक गयी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है.

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"भाजपा राज की ये धक्कामार रेल, डबल इंजन सरकार में इंजन फेल". इसके साथ ही कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-"BJP का इंजन FAIL हो गया, कांग्रेस का इंजन उसे खींच रहा है." इस वंदे भारत का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.

इटावा जिले के भरथना और साम्हो के बीच रुकी इस वंदे भारत ट्रेन को 3 घंटे बाद भारतीय रेलवे का पुराना इंजन खींचकर ले गया है. वहीं इस दौरान वन्दे भारत में खराबी के चलते AC भी नहीं चल पाया, इसकी वजह से हजारों यात्री परेशान हुए. इस पूरे मामले को लेकर उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोमवार सुबह गाड़ी संख्या 22436, नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई. 

उन्होंने बताया कि यह गाड़ी भरथना-साम्हो के बीच तकनीकी खराबी के कारण रुक गई. इसके बाद एक राहत इंजन वहां 10:24 बजे पहुंचा और गाड़ी को भरथना स्टेशन पर लाया गया. उन्होंने बताया कि इस गाड़ी के यात्रियों को अलग-अलग ट्रेनों के जरिये कानपुर रवाना किया गया.

सिंह ने बताया कि यात्रियों को कानपुर से वाराणसी भेजने के लिए एक विशेष गाड़ी का करीब पौने तीन बजे दोपहर इंतजाम किया गया. यह गाड़ी वंदे भारत के यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुई. इस दौरान रेलवे ने यात्रियों की खान पान सम्बन्धी सभी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त प्रबंध किये.

(पीटीआई भाषा इनपुट के साथ)

'अवैध कब्जा स्वीकार नहीं', दबंगों के खिलाफ CM योगी ने दिए कार्रवाई के सख्त आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
औद्योगिक प्राधिकरणों में भवन मानचित्र मंजूरी होगी आसान
औद्योगिक प्राधिकरणों में भवन मानचित्र मंजूरी होगी आसान
33 जनपदों में बाजरा,  25 जनपदों में मक्का और 13 जनपदों में होगी ज्वार की खरीद
33 जनपदों में बाजरा,  25 जनपदों में मक्का और 13 जनपदों में होगी ज्वार की खरीद

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
Embed widget