एक्सप्लोरर

Uttarakhand BJP: महेंद्र भट्ट ने नई टीम का किया एलान, इन नेताओं की ताजपोशी से कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा उत्साह

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है. कार्य़कर्ताओं का आरोप है कि वरिष्ठ नेताओं को हाशिए पर रखकर युवाओं को टीम में जगह दी गई है.

UP News: केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंथन के बाद उत्तराखंड (Uttarakhand) के नए बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है. इस टीम का कई दिनों से इंतजार हो रहा था. टीम में कई नए और युवा चेहरे हैं और परिवारवाद की झलक भी देखने को मिल रही है. नई टीम को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह होना चाहिए था वह नहीं दिखा. ज्यादातर नेताओं का मानना है कि नए और युवा चेहरों के चक्कर में वरिष्ठता को हाशिये पर डाल दिया गया.

शशांक रावत की ताजपोशी से कइयों को निराशा

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण पोस्ट पर शशांक रावत की ताजपोशी हुई है. शशांक इससे पहले पार्टी में किसी पद पर नहीं रहे इसलिए दिनरात पार्टी के लिए काम करने वालों को निराशा हाथ लगी. शशांक की एक मात्र योग्यता यह है कि वह बची सिंह रावत के पुत्र है जिन्होंने अल्मोड़ा लोकसभा से कई बार हरीश रावत को हराया और केंद्र में अटल सरकार में रक्षा राज्यमंत्री रहे हैं. इसी तरह से महामंत्री पद पर नियुक्त किए गए राजेंद्र बिष्ट की योग्यता भी यही है कि वह पूर्व शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह बिष्ट के सगे भाई हैं.

UP BJP News: संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने CM योगी से की मुलाकात, 2024 चुनाव को लेकर आई बड़ी खबर

बगावत करने वाले नेता को भी पद

दूसरे महामंत्री बनाए गए आदित्य कोठारी 2012 में बीजेपी से बगावत करके नरेंद्रनगर से विधानसभा का चुनाव लड़े थे और अपने साढ़ू बीजेपी प्रत्याशी लखीराम जोशी को चुनाव हरवा दिया था. इसके बाद पार्टी से निष्कासित हुए और अब पार्टी में एंट्री करके महामंत्री बन गए. पौड़ी सीट से मुकेश कोली और हरिद्वार की झबरेड़ा सीट से विधायक रहे देशराज कर्णवाल का टिकट काट दिया लेकिन अब उन्हें उपाध्यक्ष बना दिया गया है. कुलदीप कुमार को महामंत्री के पद से हटाया और उपाध्यक्ष बना दिया गया. गंगोलीहाट से मीना गंगोला का टिकट काटा और अब प्रदेश सचिव बनाया गया है. जोगिन्दर पुंडीर कैंट से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे उन्हें किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.

ये भी पढ़ें -

Prophet Mohammed Row: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले BJP विधायक पर मायावती की प्रतिक्रिया, कहा- देश की छवि को बचाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget