एक्सप्लोरर

Prophet Mohammed Row: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी करने वाले BJP विधायक पर मायावती की प्रतिक्रिया, कहा- देश की छवि को बचाएं

बसपा (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammed Row) पर टिप्पणी करने वाले बीजेपी (BJP) विधायक टी राजा (T Raja) पर प्रतिक्रिया दी है.

UP Politics: हैदराबाद (Hyderabad) में पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammed Row) पर टिप्पणी करने वाले तेलंगाना (Telangana) से बीजेपी (BJP) विधायक टी राजा (T Raja) को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है. हैदराबाद में उनके इस बयान के खिलाफ सोमवार से ही प्रदर्शन जारी है. वहीं यूपी में भी बीजेपी विधायक के बयान पर प्रतिक्रिया आने लगी है. इसपर बसपा (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) ने ट्वीट कर इस मामले में निशाना साधा है. 

मायावती ने ट्वीट कर लिखा, "अभी बीजेपी से निलम्बित नुपूर शर्मा द्वारा पैगंबर-ए-इस्लाम के विरुद्ध विवादित टिप्पणी पर देश भर में गर्माया माहौल पूरी तरह से ठंडा भी नहीं हो पाया है कि बीजेपी के अन्य नेता तेलंगाना के विधायक राजा सिंह ने उसी प्रकार का उत्तेजनात्मक कार्य किया है जो अति-शर्मनाक और घोर निन्दनीय है."

बसपा प्रमुख ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, "हालांकि तेलंगाना सरकार ने बीजेपी विधायक को आज हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया है, किन्तु क्या यह बीजेपी नेतृत्व की जिम्मेदारी नहीं बनती है कि वह अपने लोगों को संयमित और नियंत्रित रखकर देश में अमन-शान्ति कायम रखने के साथ-साथ विदेशों में भारत की छवि को भी आघात लगने से बचाए."

Mukhtar Ansari News: माफिया मुख्तार अंसारी पर कसा ईडी का शिकंजा, ससुर और साले समेत कई लोगों को भेजा नोटिस

विधायक हुआ गिरफ्तार
वहीं विवादित बयान देने वाले विधायक को हैदराबाद सिटी टास्कफोर्स और शाहीनयथगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. टी राजा पर आरोप है कि उन्होंने पैगम्बर को लेकर विवादित बयान दिया है. उन पर यह आरोप है कि स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के खिलाफ जारी अपने बयान में पैगंबर के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है.

हैदराबाद दक्षिण क्षेत्र के डीसीपी पी साई चैतन्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए विधायक राजा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. राजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था. 

ये भी पढ़ें-

Ajay Mishra Teni: जानिए- कब-कब अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहे मंत्री अजय मिश्रा टेनी, पार्टी के लिए खड़ी की मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'सभी राज्यों में होने चाहिए खत्म, सभी मुख्यमंत्री लें फैसला', मदरसा बोर्ड को लेकर बोले प्रवीण तोगड़िया
'सभी राज्यों में होने चाहिए खत्म, सभी मुख्यमंत्री लें फैसला', मदरसा बोर्ड को लेकर बोले प्रवीण तोगड़िया
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
डिंपल यादव के बयान पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, बोले- '12 सालों में आत्मनिर्भरता की...'
UP News: अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत
अमेठी में आधी रात दर्दनाक हादसा, सोते परिवार पर टूटी जर्जर दीवार; मां और बेटी की मौत

वीडियोज

'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल
Varun Dhawan की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल, 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' में भरपूर मनोरंजन
Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: अगर खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
खान सर गिरफ्तार हुए, तो पटना कोचिंग हब का नुकसान कितना, क्या डूबेगी 5 हजार करोड़ की इंडस्ट्री?
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
'2017 से पहले दुर्गा पूजा पर दंगे होते थे, लेकिन अब...', गोंडा में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
टीम इंडिया में आते ही वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड
Dipika kakar Health Update: शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
शोएब इब्राहिम ने दिया दीपिका कक्कड़ का हेल्थ अपडेट, शुरू हुई इम्यूनोथेरेपी
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
राह चलती लड़कियों को छेड़ रहा था मनचला, कैमरे में कैद हुई हरकत तो निकल गई सारी हवा- वीडियो वायरल
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
घर में रखी Washing Machine बन सकती है बड़ा खतरा! इन 5 संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
Embed widget